फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं की गाड़ी लगाने के नाम पर अधिकारी मांग रहे रिश्वत : गर्ग

Sun, 19 Apr 2026 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष और हरियाणा कान्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने शनिवार को अनाज मंडी का दौरा कर बारिश के कारण शुक्रवार को भीगे गेहूं और अनाज खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि एफसीआई गोदाम में गेहूं की गाड़ी लगाने के नाम पर सरकारी अधिकारी रिश्वत मांग रहे हैं।
विज्ञापन

गर्ग ने कहा कि प्रदेश की मंडियों में 65 लाख मीट्रिक टन (एमटी) से ज्यादा गेहूं आ चुका है और उठान सिर्फ 11 लाख एमटी का हुआ है। बारिश के कारण खुले में पड़ा लाखों एमटी गेहूं भीग गया है। मंडियों से गेहूं खरीद का उठान न होने से किसानों के करोड़ों रुपये बकाया हैं। किसान गेहूं बेचने और भुगतान के लिए 18 दिनों से मंडियों में चक्कर काट रहे हैं। मुख्यमंत्री के गेहूं खरीद, उठान और भुगतान 48 घंटे में करने के सभी दावे फेल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें