उकलाना विधानसभा क्षेत्र में भगवान शिव की अराधना करते सांसद बृजेंद्र
उकलाना। सांसद बृजेंद्र सिंह ने शनिवार को उकलाना विधानसभा के गांव पाबड़ा, किनाला व खैरी में सार्वजनिक कार्यक्रमों में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने लोगाें की समस्याओं को भी सुना। सांसद ने अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं के निपटान के लिए की गई कार्रवाई की रिपोर्ट बनाकर उन्हें अवगत करवाया जाएं।
उन्होंने उकलाना विधानसभा क्षेत्र की कई सार्वजनिक बैठकों में भी हिस्सा लिया। सांसद बृजेंद्र सिंह ने आगामी गर्मी के मौसम के मद्देनजर स्याहडवा, खरकड़ा आदि गांवों के प्रतिनिधियों को पानी के टैंकर भेंट किए। उकलाना की पाबड़ा गोशाला को विभिन्न कार्यों के लिए 11 लाख रुपये, रविदास धर्मशाला के लिए पांच लाख रुपये की राशि दी। किनाला में भी सरपंच द्वारा रखे गए मांग पत्र को लेकर 11 लाख रुपये की राशि तथा गांव के अन्य कार्यों लिए पांच लाख रुपये की राशि देने की घोषणा। इस अवसर पर महंत जयदेवनंद गिरी, कर्ण सिंह कुंडू, बनवारी लाल, सरपंच, अमरजीत सिंह, काला कनोह, सुनील चहल, सरपंच अनिल कुमार, राकेश, सरपंच मिनू देवी, रामफल, जयवीर, कृष्ण आदि उपस्थित थे।