फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग कैडर एसोसिएशन को लगातार किया जा रहा मजबूत : संतोष श्योराण

Mon, 28 Jul 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। नर्सिंग कैडर एसोसिएशन हिसार की बैठक शनिवार को नारनौंद के नागरिक अस्पताल में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान संतोष श्योराण ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य नारनौंद ब्लॉक की नई कार्यकारिणी का गठन करना था।
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से ब्लॉक स्तर की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में पीएचसी बनभौरी से राकेश पूनिया को ब्लॉक प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, पीएचसी बास से प्रवीन कुमारी को सचिव और नारनौंद के नागरिक अस्पताल से संदीप कुमार को कैशियर चुना गया।
बैठक के दौरान जिला प्रधान संतोष श्योराण ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। संतोष श्योराण ने कहा कि नर्सिंग कैडर की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाने के लिए संगठन लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि वे संगठन की नीतियों और उद्देश्यों को पूरी निष्ठा से आगे बढ़ाएंगे। इस अवसर पर संदीप, नवीन, रवि, ऋतुराज, राजवंती, अनीता, प्रियंका, कविता, प्रियंका, इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें