फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अब न्योलीकलां के बस क्यू शेल्टर पर नहीं रुकेगी रोडवेज बस

Mon, 16 Jun 2025 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। अब न्योलीकलां के बस क्यू शेल्टर पर रोडवेज बसें नहीं रुकेगी। इसको लेकर रोडवेज महाप्रबंधक डॉ. मंगलसैन ने आदेश जारी किए गए है। ऐसे में अब चालक क्यू शेल्टर पर बस रोकने के बजाय बस स्टॉप से ही सवारियां बैठाएंगे। बता दें, कि न्योलीकलां का बस स्टैंड और क्यू शेल्टर की बीच की दूरी 300 मीटर है। इतनी दूरी के बीच दो बार बस रोकने पर रोडवेज प्रशासन ने एतराज जताया है। रोडवेज अधिकारियों की मानें तो अब यात्री क्यू शेल्टर पर बस का इंतजार न करते हुए बस स्टॉप पर ही पहुंचे। वहीं से सवारियां बैठाई जाएगी और उतारी जाएगी। उधर, जारी पत्र में आदेश दिए गए है कि हिसार-भादरा, हिसार-मोड़ाखेड़ा, हिसार-घुडसाल, हिसार-मोहब्बतपुर, हिसार-आदमपुर वाया काबरेल मार्ग पर आते और जाते समय गांव न्योलीकलां के बस स्टॉप पर बस रोककर यात्रियों को उतारे और चढ़ाए। यदि ऐसा नहीं हुआ उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


महाप्रबंधक से मिले ऑटो चालक, नहीं बनी बात
उधर, ऑटो चालक और भाईचारा हरियाणा ऑटो-रिक्शा यूनियन के जिला प्रधान मानसिंह दुग्गल और ऑटो चालक सोमवार को रोडवेज महाप्रबंधक डॉ. मंगलसैन से मिले थे। दुग्गल ने कहा कि इस दौरान महाप्रबंधक ने कहा कि अभी ऑटो बस स्टैंड के अंदर नहीं आने दिए जाएंगे। आगामी मीटिंग के बाद ही फैसला लिया जाएगा। वहीं, अब ऑटो चालक मंगलवार को कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा से मिलने का कार्यक्रम बना रहे हैं। शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए बस स्टैंड के पिछले गेट से बसों को संचालन एक बार फिर से शुरू किया गया है। ऐसे में बस स्टैंड परिसर से सभी ऑटो बाहर कर दिए गए हैं। शुरुआत में ऑटो चालकों ने विरोध भी जताया था। मान सिंह दुग्गल ने बताया कि ऑटो चालकों को बाहर करके रोजी रोटी छीनी गई है। ऑटो चालक कई वर्षों से बस स्टैंड परिसर से ही सवारियां बैठा रहे थे। ऐसे में अब उन्हें बाहर करना गलत है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें