फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अब मत्स्य पालकों के तालाबों की मौके पर होगी पानी की जांच

विज्ञापन
मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखा कर रवाना करते नलवा विधायक रणधीर पनिहार । 
विज्ञापन
हिसार। मत्स्य विभाग को आधुनिक मोबाइल वाटर टेस्टिंग वैन मिली है। शनिवार को नलवा के विधायक रणधीर पनिहार ने गांव पनिहार चक से हरी झंडी दिखाकर वैन को रवाना किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए कई जनहितकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं और यह वैन मत्स्य किसानों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी।
विज्ञापन


मोबाइल वैन के माध्यम से विभागीय टीम सीधे किसानों के तालाबों तक पहुंचकर पानी की वैज्ञानिक जांच करेगी और मौके पर ही गुणवत्ता संबंधी रिपोर्ट उपलब्ध कराएगी। इससे किसानों को तालाब के पानी की वास्तविक स्थिति की जानकारी तुरंत मिल सकेगी और वे विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार जरूरी कदम उठा सकेंगे। अधिकारियों ने बताया कि पानी की गुणवत्ता मत्स्य उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक संदीप बेनीवाल, जिला मत्स्य अधिकारी भीमसैन बेनीवाल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें