फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में बदलाव किया, अब विधानसभा की बारी : कुमारी सैलजा

Sun, 04 Aug 2024 04:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
कांग्रेस संदेश यात्रा के दौरान हिसार में कुमारी सैलजा का स्वागत करते पदा​धिकारी और समर्थक।
विज्ञापन
हिसार। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा ने कहा कि लोकसभा चुनाव से बदलाव की शुरुआत हो चुकी है, अब विधानसभा चुनाव की बारी है। इस बार दस वर्षों के कुशासन को बदल देना हैं। वे शनिवार शाम कांग्रेस संदेश यात्रा के दौरान डोगरान मोहल्ले में जनसभा को संबोधित कर रही थीं। सैलजा ने कहा मैं हिसार की हूं, हिसार मेरा है।
विज्ञापन

इस जमीन पर न केवल मेरा बचपन बीता, मेरे पिताजी के बचपन व जवानी के साल भी गुजरे हैं। हमने अपनी आंखों के सामने हिसार को बदलते और बढ़ते हुए देखा है। ज्यादा खुशी तब होगी जब हिसार की खोई हुई पहचान वापस मिलेगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं संबोधित करते कहा, आपने लोकसभा चुनाव में बदलाव शुरू कर दिया है। कांग्रेस के सांसद जयप्रकाश को यहां से जिताया, अब विधानसभा चुनाव की बारी है। उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट के सांसद जयप्रकाश का मंच से नाम लिया। किसी कांग्रेसी नेता पर कोई टिप्पणी नहीं की। भाजपा को ही निशाने पर रखा।
उन्होंने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कहा कि यह राजनीतिक संघर्ष का समय है। समय बदलता है, उतार-चढ़ाव आते हैं। बदलाव आएगा और बदलाव लाना लाजमी है। राहुल गांधी ने पूरे देश में एक विश्वास जगाया है। उन्होंने 10,000 किलोमीटर की पदयात्रा की। उस बदलाव को आप संसद में देख रहे हैं। कैसे भाजपा में बौखलाहट पैदा हो गई है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसी को बोलने नहीं देते थे। आज शिकायत करते हैं कि उन्हें बोलने नहीं दिया जा रहा है। राहुल गांधी पूरे देश की आवाज बने हुए हैं। उन्होंने कहा प्रदेश में 10 साल से काबिज भाजपा सरकार से निजात पाने का समय आ गया है। ग्रामीण, शहरी किसान, मजदूर, पिछड़ा, दुकानदार, कारोबारी, रेहडी, फड़ी वालों को भाजपा ने सताया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें