फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अब हो जाइये तैयार, चुनेंगे शहरी सरकार, शुक्रवार तक हटाने हैं शहर में जगह-जगह लगे बैनर-होर्डिंग्स व पम्फलेट

विज्ञापन
निगम कार्यालय में कैलेंडर पर प्रचार सामग्री ढकते कर्मचारी। अमर उजाला
विज्ञापन
हिसार। विधानसभा चुनाव के करीब चार माह बाद एक बार फिर लोकतंत्र के उत्सव में भागीदार बनकर अब शहरी सरकार चुनने की घड़ी आ गई है। मंगलवार को नगर निगम के तीसरे चुनाव की घोषणा के साथ ही शहर में आचार संहिता प्रभावी हो गई। मेयर व 20 पार्षद पदों के लिए नामांकन 11 फरवरी से शुरू होंगे और मतदान 2 मार्च को होगा। इसके साथ ही चुनावी माहौल गर्म हो गया है। नगर निगम क्षेत्र में 2 लाख 68 हजार 302 मतदाता हैं, जिनमें 1,40,807 पुरुष, 1,27,492 महिलाएं और तीन ट्रांसजेंडर शामिल हैं। निगम कार्यालय में चुनाव आचार संहिता लागू होने का असर भी दिखा। कार्यालय में लगी प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व मंत्रियों की फोटो को ढक दिया गया। हालांकि शहर में सरकारी होर्डिंग व पोस्टर लगे हैं, जिन्हें शुक्रवार तक हटाने की मियाद है। आचार संहिता लगने से अब विकास कार्याें के लिए नए टेंडर आवंटित नहीं किए जा सकेंगे और न ही घोषणा हो सकेगी। हालांकि पहले से चल रहे कार्याें पर कोई असर नहीं पडे़गा।
विज्ञापन

वार्ड 1 में सबसे ज्यादा, 6 में सबसे कम मतदाता
शहर के 20 वार्डों में सबसे ज्यादा मतदाता वार्ड 1 में हैं। इस वार्ड में 17111 मतदाता हैं। वहीं वार्ड 6 में सबसे कम 10438 मतदाता हैं। इससे पहले वर्ष 2018 के चुनाव में वार्ड 3 में सबसे ज्यादा 16784 और वार्ड-14 में सबसे कम 7116 मतदाता थे।
7 जनवरी 2024 को खत्म हो गया था पिछला कार्यकाल
नगर निगम का पिछला कार्यकाल 7 जनवरी 2024 को खत्म हो गया था। तब गौतम सरदाना मेयर थे। करीब 13 माह बाद अब चुनाव होंगे। 2018 की तरह इस बार भी मेयर का सीधा चुनाव होगा। मतदाताओं को पार्षद के साथ ही मेयर के लिए मतदान करना होगा। नगर निगम बनने के दो साल 2013 में पहला चुनाव हुआ था। तब पार्षदों के बहुमत से शकुंतला राजलीवाल मेयर बनीं थी।
विज्ञापन

-
वार्ड अनुसार मतदाता
वार्ड आबादी पुरुष मतदाता महिला मतदाता कुल मतदाता
01-20654-8979-8132-17111
02-19509-7426-6649-14075
03-20943-6764-6136-12901
04-15569-5754-5201-10955
05-15755-6185-5702-11887
06-15499-5412-5026-10438
07-19454-8403-7630-16033
08-15874-7633-6879-14512
09-20598-8549-7606-16155
10-17426-6674-5678-12353
11-20032-6713-5875-12588
12-20335-8520-6760-15280
13-15473-5637-5323-10960
14-17433-6836-6403-13239
15-16698-7404-6737-14141
16-19621-6856-6638-13495
17-20428-6840-6574-13414
18-19307-7496-6834-14330
19-16774-6512-6036-12458
20-19105-6214-5673-11887
कुल-366397-140807-127492-268302

नोट : परिवार पहचान पत्र से प्राप्त डाटा के अनुसार आंकड़ा।
-
आरक्षित वार्ड
श्रेणी वार्ड
एससी 16 व 18
एससी महिला 09
बीसी ए 20
बीसी ए महिला 03
बीसी बी महिला 15
सामान्य वर्ग महिला-1, 6, 10 , 14
सामान्य वार्ड-2, 4, 5, 7, 8,11, 12, 13,17,19

मेयर पद सामान्य
मेयर का पद इस बार सामान्य है। इसके लिए किसी भी जाति से संबंध रखने वाले महिला व पुरुष चुनाव लड़ सकेंगे। इससे पहले वर्ष 2018 के चुनाव में भी यह पद सामान्य ही था। उस समय गौतम सरदाना मेयर चुने गए थे।

वर्ष 2018 में 62.7 प्रतिशत हुआ था मतदान
वर्ष 2018 में के चुनाव में 62.7 प्रतिशत मतदान हुआ था। तब 2 लाख 22 हजार 812 मतदाताओं में से 1 लाख 39 हजार 674 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। इससे पहले वर्ष 2013 में 67.1 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले थे।

शकुंतला राजलीवाला पहली मेयर
नगर निगम बनने के बाद अब तक दो मेयर चुने गए हैं। शकुंतला राजलीवाला पहली मेयर चुनीं गई थीं। पार्षदों ने मिलकर उनको मेयर चुना था। वर्ष 2018 में के मेयर चुनाव में सीधे वोटिंग हुई।
विज्ञापन


आंकड़े
20
कुल वार्ड
10
आरक्षित
10
सामान्य
268302
कुल मतदाता
1,40,807
पुरुष मतदाता
1,27,492
महिला मतदाता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें