फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अब आईटीआई में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा कक्षाओं का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में कक्षाओं के संचालन का समय नए साल से वीरवार से बदल दिया गया है। ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए यह बदलाव किया गया है। अब सुबह 9 से शाम 5 बजे तक के बजाय, कक्षाओं का संचालन सुबह 10 से शाम 4 बजे तक किया जा रहा है।
विज्ञापन


आईटीआई की प्रधानाचार्य प्रेम किरन ने बताया कि यह बदलाव विभागीय मुख्यालय से अतिरिक्त निदेशक द्वारा 31 दिसंबर 2025 को ईमेल के माध्यम से जारी आदेश के तहत लागू किया गया है। इसके अनुसार पहले दिए गए दोपहर के 20 मिनट के अर्ध अवकाश (इंटरवेल) को भी निरस्त कर दिया गया है।

आईटीआई के अधीक्षक राजबीर ने बताया कि कक्षाओं के संचालन के समय में की गई कटौती के बावजूद पाठ्यक्रमों को समय पर पूरा करवाने की जिम्मेदारी सभी प्रधानाचार्य और वर्ग अनुदेशक प्रभारियों को दी गई है। यह बदलाव निजी, सरकारी, महिला, युवक और सहशिक्षा वाले सभी आईटीआई में समान रूप से लागू हुआ है।
विज्ञापन


स्थानीय आईटीआई में नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (एनसीवीटी) के 30 और स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (एससीवीटी) के आठ ट्रेड संचालित हैं। इंजीनियरिंग और नॉन इंजीनियरिंग संवर्ग वाले इन ट्रेड्स की अवधि न्यूनतम 6 माह से लेकर अधिकतम 2 साल तक है। एनसीवीटी के 30 ट्रेड्स की 67 इकाइयों में 1,468 सीटों और एससीवीटी के 8 ट्रेड्स की 10 इकाइयों में 232 सीटों का सृजन किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें