फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 2.5 लाख मतदाताओं को नोटिस, 1.02 लाख ने बीएलओ के सामने रखा पक्ष

विज्ञापन
हिसार निर्वाचन कार्यालय
विज्ञापन
हिसार। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत अब तक करीब 2.5 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इनमें से 1 लाख 2 हजार मतदाताओं ने बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) के समक्ष पहुंचकर अपना पक्ष रखा है। करीब 30 हजार मतदाताओं को नोटिस दिया जाना बाकी है, जिसे अगले तीन से चार दिन में पूरा कर लिया जाएगा। 30 सितंबर तक सुनवाई की प्रक्रिया पूरी करने के बाद 3 अक्तूबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन


संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दावे एवं आपत्तियां दर्ज करवाने की अंतिम तिथि 30 अगस्त है। प्राप्त दावे एवं आपत्तियों का 28 सितंबर तक निपटारा किया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि संशोधित कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करें तथा सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को लिखित रूप में इसकी जानकारी उपलब्ध करवाएं। जिन मतदाताओं को एसआईआर के संबंध में नोटिस मिला है उन्हें संबंधित बीएलओ से संपर्क कर जवाब देना होगा।

2002 की मतदाता सूची से जिन मतदाताओं का मिलान नहीं हो सका उन्हें नोटिस दिए गए हैं। इसके अलावा नाम, पता, पिता या पति के नाम में त्रुटि पाए जाने पर भी नोटिस जारी किए गए हैं। आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने पर इन त्रुटियों को दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन


18 वर्ष या इससे अधिक आयु के युवा फॉर्म-6 से नाम दर्ज करवा सकते हैं। मृतक या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 तथा नाम, पता, आयु में संशोधन या निवास स्थान बदलने के लिए फॉर्म-8 भरना होगा। ऑनलाइन आवेदन पोर्टल या वोटर हेल्पलाइन एप से किया जा सकता है। जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क करें।

आज और कल चलेगा विशेष अभियान

नए मतदाताओं के शत-प्रतिशत पंजीकरण के लिए 29 और 30 अगस्त को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगे और पात्र नागरिकों से फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 प्राप्त करेंगे। पात्र नागरिकों से अभियान का लाभ उठाकर मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने तथा आवश्यक संशोधन के लिए बीएलओ से संपर्क करने की अपील की गई है।

ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र पाल और संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी राज कुमार ने ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों, डबल लॉक सिस्टम, अग्निशमन यंत्रों और संबंधित रिकॉर्ड की जांच की। साथ ही सुरक्षित रखी वीवीपैट एवं सीयू की सीलिंग का जायजा लिया। अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के सभी नियमों और प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट की टीमें होंगी तैनात

हरियाणा कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट के स्टेट चेयरमैन एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल ने कहा कि किसी पात्र नागरिक का नाम गलत तरीके से काटे जाने या फर्जी वोट जोड़ने की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर अदालत का रुख भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वोट का अधिकार हर पात्र नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। कांग्रेस लीगल डिपार्टमेंट सभी 22 जिलों में वकीलों की विशेष टीमें तैनात करेगा, जो एसआईआर प्रक्रिया पर नजर रखेंगी और लापरवाही या मनमानी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी।



2.80 लाख मतदाताओं को नोटिस दिए जाने हैं। 2.5 लाख को नोटिस देने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। एक लाख मतदाता अपना जवाब दे चुके हैं। जिनकी सुनवाई पूरी हो चुकी है। इस काम को 30 सितंबर तक पूरा किया जाना है। उम्मीद है बीएलओ तय समय से पहले ही इसे पूरा कर लेंगे।
विज्ञापन


जगदीप सिंह, चुनाव तहसीलदार, निर्वाचन कार्यालय हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें