फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ऑफिस में अधिकारियों के नहीं आने के आदेश पर सुपरिंटेंडेंट को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। डीईईओ कार्यालय के एक सुपरिंटेंडेंट को अपने से उच्च खंड शिक्षा अधिकारियों को 30 अगस्त को ऑफिस में जरूरी काम से ही आने संबंधी आदेश जारी करने पर मौलिक शिक्षा निदेशक आरएस ढिल्लो व उपायुक्त प्रदीप दहिया ने नोटिस देकर दो दिन के भीतर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

29 अगस्त को डीईईओ कार्यालय की मेल के जरिए समस्त बीईओ को आदेश जारी किए गए थे, आदेश की प्रति पर सुपरिंटेंडेंट ने स्वयं हस्ताक्षर किए हैं। जबकि जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के न होने पर चार्ज स्वत: जिला शिक्षा अधिकारी के पास चला जाता है। दरअसल 30 अगस्त को डीईईओ कार्यालय के सहायक लिपिक की सेवानिवृति पर विदाई पार्टी का आयोजन होना था, जिस पर एक दिन पूर्व सुपरिंटेंडेंट ने सभी बीईओ को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने अधीनस्थ विद्यालयों के मुखिया को आदेश दें कि 30 अगस्त को जरूरी काम हो तभी डीईईओ कार्यालय में आएं अन्यथा कार्यालय में आकर विदाई पार्टी में दखलदांजी न करें।

-
यह घटना अशोभनीय है। ऐसा नहीं होना चाहिए था। डीईईओ के न होने पर स्वत: चार्ज डीईओ के पास होता है तो सुपरिंटेंडेंट ये आदेश कैसे जारी कर सकता है। इस मामले में दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आरएस ढिल्लो, मौलिक शिक्षा निदेशक, शिक्षा निदेशालय, पंचकूला।

-
सुपरिंटेंडेंट को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। दोषी होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- प्रदीप दहिया, उपायुक्त, हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें