फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: फैमिली आईडी में कम आय दिखाने वाले कौशल कर्मचारियों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बालसमंद। हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड में कार्यरत कई कर्मचारी अपनी आय छिपाए हुए हैं। ऐसे कर्मियों को सुधार करने का अवसर दिया गया है। इसके लिए क्रीड विभाग ने कर्मचारियों को संदेश भेजे हैं। सोमवार सुबह पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग के कर्मियों को आय अपडेट का संदेश मिला।
विज्ञापन

प्रदेशभर में क्रीड कंपनी सभी फैमिली आईडी की जांच करवा रही है। जांच में हरियाणा कौशल रोजगार निगम में कार्यरत कर्मचारी अपनी आय छिपाकर सरकारी लाभ लेते मिले। ऐसे कर्मचारियों को क्रीड विभाग की तरफ से संदेश भेजकर आय ठीक करवाने के आदेश दिए गए हैं। फिर भी कर्मचारी अपनी आय ठीक नहीं करवाते है तो उनकी सेवाएं समाप्त की जा सकती है। कर्मचारी को मिले संदेश में लिखा है कि आपके रिकॉर्ड की समीक्षा में मिलने वाले वेतन और फैमिली आईडी में अंकित आय में भिन्नता हैं। 15 दिन में अपडेट करवा ले अन्यथा आपकी सेवा को बिना किसी नोटिस के समाप्त या आगामी आदेशों तक स्थगित किया जा सकता है।
आय छिपाकर ये लाभ ले रहे
फैमिली आईडी में आय छिपाकर कर्मचारी राशन कार्ड से तेल, चीनी, गेहूं-बाजरा ले रहे है। आय कम दिखाकर कर्मचारी अपने बच्चों की स्काॅलरशिप राशि प्राप्त कर रहे हैं। इसके साथ ही आयुष्मान कार्ड से 5 लाख तक का मुफ्त इलाज पा रहे है।
विज्ञापन



प्रदेशभर में 1 लाख 18 हजार कर्मचारी कार्यरत
प्रदेशभर में विभिन्न विभागों में करीब 1 लाख 18 हजार कर्मचारी कार्यरत है। कर्मचारी की वास्तविक आय कम से कम 1 लाख 80 हजार से अधिक बनती है। गलत तरीके से कर्मचारी अपनी आय छिपाकर लाभ ले रहे हैं। हाल ही में प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों की 5 प्रतिशत वेतन वृद्धि भी की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें