फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नई अनाजमंडी में गेहूं लेकर नहीं पहुंचा एक भी किसान

विज्ञापन
नई अनाज मंडी में गेहूं बिकने के बाद खाली पड़ा चबूतरा। 
विज्ञापन
हिसार। गेहूं बेचने से वंचित रहे किसानों को सरकार ने 22 मई तक एक और मौका दिया है। मगर वीरवार को नई अनाजमंडी में गेहूं की एक भी ढेरी नहीं पहुंची। इस कारण गेहूं की सरकारी और न ही प्राइवेट खरीद हो पाई है। उठान होने से नई अनाजमंडी में बने चबूतरे खाली हो चुके हैं। मगर शेड के नीचे आज भी सरसों की ढेरियां रखी हुई हैं। जबकि सरसों की सरकारी खरीद बंद हुए काफी समय बीत चुका है। बता दें, कि गेहूं का सीजन खत्म होने के बाद सरकारी एजेंसियों का अब उठान पर फोकस है। जिले की मंडियों में अभी भी गेहूं से लेकर सरसों रखी हुई है।
विज्ञापन

276.01 करोड़ रुपये हुआ सरसों का भुगतान
जिले की मंडियों में 28852 किसानों की सरसों खरीदी गई थी। इसमें से 28737 किसानों का 276.01 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। मगर गेहूं का भुगतान अभी धीमी गति से चल रहा है। भुगतान को लेकर रोजाना किसान मार्केट कमेटी के चक्कर काट रहे है। वहीं, अब तक 45667 किसानों की गेहूं खरीदी जा चुकी है। 42424 किसानों का 642.35 करोड़ रुपये भुगतान हो चुका है।
विज्ञापन


सरकार की ओर से गेहूं की सरकारी खरीद की तिथि बढ़ाकर 22 मई तक कर दी गई है। जो भी किसान गेहूं बेचने से वंचित रह चुके है, वहीं मंडी में ला सकते हैं।
- अशोक कुमार, सुपरवाईजर, मार्केट कमेटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें