फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बस अड्डे पर नहीं वेटिंग हाल, उमस से यात्रियों का बुरा हाल

Tue, 08 Aug 2023 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार बस स्टैंड पर बैठे यात्री बस का इंतजार करते हुए।
विज्ञापन
हिसार। बस स्टैंड पर यात्रियों को सुविधा देने के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं मगर हकीकत कुछ और है। हालात यह है कि लंबी दूरी की बसों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए ठहरने के लिए वेटिंग हाल तक की सुविधा नहीं है। यात्री बूथ पर बैठकर कई-कई घंटे तक इंतजार करते हैं। उमस से यात्रियों को बुरा हाल हो चुका है। वहीं, बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पर्याप्त बैंच की सुविधा भी नहीं है। इस कारण यात्रियों को अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। हालांकि यात्री कई बार वेटिंग हाल बनाने की मांग भी उठा चुके हैं। मगर यात्रियों की सुविधा को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया गया। यात्री प्रमोद सैनी, योगेश वर्मा, प्रशांत, कुलदीप ने बताया कि बस स्टैंड परिसर में काफी जगह खाली पड़ी है। ऐसे में यहां वेटिंग हाल बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

बता दें, कि रोजाना बस स्टैंड पर लोकल से लेकर लंबे रूट पर करीब 200 बसें दौड़ रही हैं। आठ हजार से ज्यादा यात्री सफर करने के लिए पहुंचते हैं। मगर यात्रियों के लिए वेटिंग हाल तक की सुविधा नहीं है। दिन-प्रतिदिन बढ़ रही यात्रियों की भीड़ के आगे बस स्टैंड छोटा पड़ने लग गया है।
संबंधित अधिकारियों से बातचीत की जाएगी कि वेटिंग हाल बनाने के लिए मेरे से पहले किसी ने प्रपोजल भेजा था या नहीं। उसके बाद ही कुछ कह पाऊंगा।
- राहुल मित्तल, महाप्रबंधक, रोडवेज

उधर, बस स्टैंड पर घूम रहे लावारिस पशु
बस स्टैंड पर लावारिस पशुओं की भी गंभीर समस्या बनी हुई हैं। सुबह से शाम तक बूथ पर यात्रियों के बीच पशु घूमते रहते हैं। कभी भी यात्रियों को चोटिल कर सकते हैं। कुछ माह पहले बूथ पर एक सफाईकर्मी को भी गाय ने टक्कर मारी थी। रोडवेज प्रशासन की ओर से कई बार पशुओं को पकड़ने के लिए नगर निगम के अधिकारियों को पत्र लिखा जा चुका है। मगर आज तक नगर निगम की टीम नहीं पहुंची। ऐसे में पशुओं से कोई हादसा होता है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी। यात्री भी पशुओं को पकड़ने की गुहार लगा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें