हिसार। कनाडा में हुए वर्ल्ड पुलिस गेम्स में घिराय गांव की पहलवान निर्मला बूरा ने 50 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। निर्मला हरियाणा पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है। पिछले साल भी निर्मला ने वर्ल्ड पुलिस गेम्स में स्वर्ण पदक जीता था। भाई अमरजीत ने बताया कि पहले भी बहन कई पदक जीतकर नाम रोशन कर चुकी हैं।
वहीं, चीन में चल रहे वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में उमरा की तीरंदाज संगीता मलिक ने कांस्य पदक जीता है। संगीता उमरा के तीरंदाजी मैदान में 2014 से कोच मनजीत मलिक के पास प्रशिक्षण ले रही है। वह गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय की ओर से खेली। अब तक संगीता नेशनल स्तर पर कई पदक जीत चुकी हैं।कोच मनजीत मलिक ने बताया कि संगीता जीजेयू की ओर से खेली।
खास बात है कि यूनिवर्सिटी की खिलाड़ी पहली बार वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में गई और पदक जीता। गेम्स 27 जुलाई से शुरू हुए थे, जोकि 1 अगस्त तक चलेंगे। संगीता ने टीम गेम्स में रिकर्व राउंड में खेलते हुए फ्रांस की टीम को हराकर पदक पर कब्जा किया है। पदक जीतने पर जीजेयू से खेल डायरेक्टर शशि भूषण लुथरा ने बधाई दी।