फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कपड़े खरीदने के बहाने दुकान में घुसे बदमाश, पिस्तौल दिखा लूटे साढ़े 12 हजार रुपये

विज्ञापन
उकलाना में लूट की वारदात के बाद दुकानदार से जानकारी लेती पुलिस। 
विज्ञापन
उकलाना मंडी। कस्बे के अपरोच रोड स्थित एक दुकान में कपड़े खरीदने के बहाने तीन नकाबपोश बदमाश हथियारों के साथ घुसे। इसके बाद दुकानदार राहुल को पिस्तौल दिखाकर साढ़े 12 हजार रुपये लूट फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में दुकानदार राहुल ने बताया कि दोपहर को बाइक पर सवार तीन युवक आए। तीनों युवकाें ने मुंह पर मास्क लगाया हुआ था। दुकान के अंदर आने के बाद पहले युवकों ने कपड़े दिखाने का कहा, कुछ क्षण बाद ही दो युवकाें ने पिस्तौल निकाल ली। पिस्तौल दिखाकर रुपये मांगे। इसके बाद गल्ले में रखी 12 हजार 500 रुपये निकाल कर मौके से फरार हो गए। घटना का पता चलने पर डीएसपी गौरव शर्मा मौके पर पहुंचे। दुकानदार ने बताया कि एक महीने पहले की दुकान यहां पर शिफ्ट की है। जिस कारण सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे। डीएसपी गौरव शर्मा ने बताया कि जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें