होर्डिंग्स को लेकर पॉलिसी फाइनल होते ही नगर निगम सख्ती के मूड में आ गया है। नगर निगम ने सबसे पहले रोड फेसिंग की तरफ डाबड़ा आरओबी और पुराने ओवर ब्रिज पर तथा बस स्टैंड गेट परिसर में होर्डिंग्स को लेकर नोटिस जारी किया है। होर्डिंग्स को लेकर नगर निगम ने रोडवेज के जीएम और रेलवे के बीकानेर मंडल मैनेजर को लिखा है कि मुख्य रोड की तरफ फेसिंग करके होर्डिंग्स लगाना गलत है। निगम आयुक्त ने नोटिस जारी करते हुए लिखा है कि या तो रेलवे और रोडवेज 27 अप्रैल तक होर्डिंग्स हटवा ले वरना नगर निगम अधिनियम 1994 की धारा 125 के तहत नोटिस हटाने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इतना ही नहीं अगर इसके बाद नगर निगम अपने स्तर पर होर्डिंग्स या यूनिपोल हटवाता है तो इसका खर्चा संबंधित विभाग से वूसला जाएगा।
हाई कोर्ट में ट्रांसपोर्ट कंसलटेंट ने की थी रिपोर्ट पेश, रेलवे व बस स्टैंड की साइट को बताया खतरनाक
हाईकोर्ट ने रोड सेफ्टी को लेकर रोड सेफ्टी एंड सस्टेनेबल ट्रांसपोर्ट कंस्लटेंट नियुक्त किया था। 29 मई 2015 में कंस्लटेंट नवदीप कुमार असीजा ने होई कोर्ट में रिपोर्ट सबमिट करवा दी। जिसमें हिसार शहर की होर्डिंग्स लगाकर विज्ञापन करने की साइट चिह्नित की गई। इनमें इन साइट को सेफ बताया जहां होर्डिंग्स लगाने का लेकर छूट होगी। दूसरा कंस्लटेंट ने उन साइट्स को भी बताया है जहां होर्डिंग्स लगाना रोड सेफ्टी के खिलाफ है। उन्होंने शहर में 32 साइट्स निर्धारित की है। इनमें 38 यूनिपोल और 29 बस क्यू सेल्टर है।
इन साइटों पर लग सकते हैं होर्डिंग्स
- रानी लक्ष्मी बाई चौक बालसमंद रोड
- क्रांतिमान पार्क चर्च के सामने दिल्ली रोड
- सुभाष चौक से कैमरी रोड लेफ्टसाइट ओल्ड दिल्ली रोड
- जिंदल चौक, ओपी जिंदल मार्ग ओल्ड दिल्ली रोड
- जनक स्टील ट्यूब दिल्ली रोड, ओपी जिंदल मार्ग ओल्ड दिल्ली रोड
- मिल्ट्री स्टेशन के सामने दिल्ली रोड
- गुरु जंभेश्वर गेट नंबर एक
- जीजेयू गेट नंबर 2
- जीजेयू गेट नंबर 3, बरवाला बस स्टैंड रोड
- बरवाला चौक सिरसा हांसी डायरेक्शन
- बरवाला चौक रोड टू टोहाना बरवाला
- महाराजा अग्रेसन सिविल अस्पताल के सिरसा रोड
- शास्त्री पार्क के नजदीक सिरसा रोड
- लघु सचिवालय के बाहर गेट नंबर एक और दो राजगढ़ रोड
- एचएयू के गेट नंबर 4 राजगढ़ रोड
----------
- क्रांतिमान पार्क नजदीक मटका चौक
- फ्लेमिंगो मार्केट कॉर्नर एंड ट्यूरिस्ट कांप्लेक्स दिल्ली रोड
- डबड़ा चौक डाबड़ा रोड
- जिंदल चौक, दिल्ली रोड
- आटो मार्केट नजदीक शॉप नंबर 464 राज स्टील बस स्टैंड
- आउट साइट महाराजा अग्रसेन अस्पताल, सिरसा रोड।
- न्यू ग्रेन मार्केट एंट्री गेट, सिरसा रोड
- तलाकी गेट बस स्टैंड के पास से नागोरी गेट रोड पर
- ग्रोवर कांप्लेक्स, गुरुद्वारा रोड सिंह सभा।
-राजगुरु मार्केट 145 से 146 तक
- राजगुरु मार्केट दुकान नंबर 75
- लघु सचिवालय गेट नंबर एक, राजगढ़ रोड
---------
- सेक्टर 14 मार्केट बूथ नंबर 36 सिरसा रोड
- हाउसिंग बोर्ड पार्क, मंदिर के पास
- मार्केट कमेटी के फायर स्टेशन
- तलाकी गेट पालिक पार्किंग एरिया बस स्टैंड से नागोरी गेट
- अग्रसेन मार्केट मेन पोस्ट ऑफिस, दुकान नंबर 59 और होटल प्लाजा
- रेड स्क्वेयर मार्केट महेंद्रा बैंक
- ग्रीन स्क्वेयर मार्केट इलाहाबाद बैंक।
- रेड स्क्वेयर मार्केट होटल पालिकी का पार्किंग एरिया।
- स्लीप रोड ओल्ड आरओबी टू रेलवे स्टेशन
रेट भी निर्धारित, जल्द लगेगा टेंडर
नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि होर्डिंग्स को लेकर 80 रुपये प्रति स्क्वेयर फीट प्रति माह के हिसाब से किराया वसूला जाएगा।
कमिश्नर साहब के आदेश पर नोटिस भेजे गए हैं। रोडवेज व रेलवे को 27 अप्रैल तक होर्डिंग्स हटवाने के लिए कहा गया है। इसके बाद निगम कार्रवाई करेगा। निगम खुद होर्डिंग्स हटवा सकता है जिसका खर्चा संबंधित विभाग से वसूला जाएगा।
- संदीप कुमार, म्युनिसिपल इंजीनियर।