फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सीएसआईआर-नेट जेआरएफ रिसर्च फेलोशिप परीक्षा में निधिका शर्मा ने पाया 33वां रैंक

विज्ञापन
निधिका शर्मा
विज्ञापन
हिसार। सीएसआईआर-यूजीसी नेट जेआरएफ रिसर्च फेलोशिप परीक्षा में गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की छात्रा निधिका शर्मा ने अखिल भारतीय स्तर पर 99.88 प्रतिशत अंक प्राप्त कर 33वां स्थान हासिल किया है। सूक्ष्मजीव विज्ञान (माइक्रोबायोलॉजी) विषय में परास्नातक कर चुकी निधिका की इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

दिसंबर माह में आयोजित इस प्रतिष्ठित परीक्षा में देशभर के हजारों अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए निधिका ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उनकी सफलता को अनुशासन, समर्पण और निरंतर परिश्रम का परिणाम माना जा रहा है। निधिका के पिता डॉ. राकेश शर्मा ने बताया कि यह उपलब्धि वर्षों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। निधिका ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों और माता-पिता को देते हुए कहा कि उनका लक्ष्य अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़कर देश की सेवा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें