हांसी। उमरा गांव में शनिवार देर शाम एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
मृतका की पहचान 22 वर्षीय मोनिका के रूप में हुई है। विवाहिता का डेढ़ महीने पहले ही उमरा के विकास के साथ विवाह हुआ था। वह अभी प्राइवेट बीए कर रही थी। सदर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। सदर थाना प्रभारी सिद्धार्थ ने बताया कि अभी कारणों का पता नहीं लगा है। मामले की जांच की जा रही है। रविवार को परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। संवाद