फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संभाला पदभार

Tue, 04 Mar 2025 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद बार एसोसिएशन के पदा​धिकारी। 
विज्ञापन
हिसार। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को चुनाव अधिकारी एडवोकेट सुनील तिवारी ने सोमवार को बार रूम में दायित्व निभाने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष एडवोकेट संदीप बिश्नोई ने सभी को साथ लेकर चलने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व बार एसोसिएशन के निवर्तमान प्रधान एडवोकेट विनय बिश्नोई ने पिछले एक साल के कार्यकाल के लेखा-जोखा की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के लिए चैंबर बनवाने की जिस मुहिम हमने वर्ष 2021 में शुरुआत की थी, उस कार्य को सबके सहयोग से आगे ले जाया जाएगा और जल्द से जल्द अलॉट हुई जमीन पर चैंबर निर्माण शुरू करवाया जाएगा। इसके बाद अध्यक्ष एडवोकेट संदीप बूरा, उपाध्यक्ष विकास पूनिया, सचिव समीर भाटिया, सह सचिव सुनील कुमार भारद्वाज व कोषाध्यक्ष सुनील कुमार सहदेव को शपथ दिलवाई।
एडवोकेट समीर भाटिया ने कहा कि बार एसोसिएशन के किसी भी अधिवक्ता को वकालत के दौरान आने वाली समस्याओं का तुरंत निदान करवाया जाएगा। बार व बेंच के आपसी संबंध और बेहतर रखे जाएंगे। इस अवसर पर सहायक चुनाव अधिकारियों के साथ निवर्तमान पदाधिकारी व बार एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें