हिसार। जिले की सीमा में चार राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगे टोल प्लाजा पर एक अप्रैल से नए रेट लागू होंगे। जिसमें कार पर पांच रुपये बढ़ाए गए हैं। एनएचएआई के टोल अधिकारी पुनीत वर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार संचालन खर्च को लेकर आकलन किया जाता है। जिसके आधार पर हर साल टोल के रेट की समीक्षा होती है। एक अप्रैल से टोल के नए रेट लागू किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि 5 से लेकर 20 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।
टोल अधिकारी पुनीत वर्मा ने बताया कि एनएचएआई के नियमों के अनुसार स्थानीय निवासियों के लिए 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों, काॅलोनी, सेक्टर को पास जारी किए जाते हैं। जिसमें 330 रुपये देकर महीने भर के लिए पास जारी किया जाता है। इसके लिए संबंधित टोल के मैनेजर से संपर्क किया जा सकता है। यह सुविधा केवल गैर वाणिज्यिक वाहन के लिए ही उपलब्ध होती है। आधार कार्ड तथा वाहन की आरसी की जांच के बाद यह मासिक पास जारी किया जाता है।
बाडो टोल पटटी
वाहन -पहले अब
कार जीप व हलके वाहन 115 -120
हल्के कॉमर्शियल वाहन -180190
बस, ट्रक दो एक्सल 380400
कॉमिर्शियल वाहन तीन एक्सल-415-440
-
लांधडी- अग्रोहा टोल
वाहन -पहले अब
कार जीप व हलके वाहन 90-90
हल्के कॉमर्शियल वाहन -140-150
बस, ट्रक दो एक्सल 295 310
कॉमिर्शियल वाहन तीन एक्सल-325-340
-
चौधरीवास टोल प्लाजा
वाहन -पहले अब
कार जीप व हलके वाहन 65-70
हल्के कॉमर्शियल वाहन -105-110
बस, ट्रक दो एक्सल 220 235
कॉमिर्शियल वाहन तीन एक्सल-240-255
-
रामायण टोल प्लाजा
वाहन -पहले अब
कार जीप व हलके वाहन 85-90
हल्के कॉमर्शियल वाहन -140-150
बस, ट्रक दो एक्सल 295 310
कॉमिर्शियल वाहन तीन एक्सल-320-335