हिसार। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में वीरवार को ब्लैक फंगस यानी म्यूकरमाइकोसिस का एक नया मरीज दाखिल हुआ है। साथ ही चिकित्सकों द्वारा दो मरीजों को ठीक होने अस्पताल से छुट्टी देकर घर भेजा है। वीरवार को अस्पताल में ब्लैक फंगस से कोई मौत नहीं हुई। पिछले पांच दिनों से कोई मौत नहीं है। इस समय अस्पताल के म्यूकरमाइकोसिस वार्ड में 25 मरीज दाखिल हैं। इनमें से अधिकतर मरीजों के ऑपरेशन हो चुके हैं। वीरवार को एक मरीज का ऑपरेशन हुआ है। जिसका नाक का सामान्य ऑपरेशन किया गया। चिकित्सकों ने नाक से फंगस निकालकर सफाई की है।