फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान की छत गिरने से क्षतिग्रस्त हुआ घर का सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला (हिसार)। शहर के वार्ड 10 में बने एक मकान के एक कमरे की छत गिर गई। जिससे कमरे में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। जिस वक्त मकान की छत गिरी उस समय पास वाले एक अन्य कमरे में परिवार के सदस्य खाना खा रहा थे। कमरे की छत गिरने से साथ लगते कमरे की दीवारों में भी दरारें आ गई। जानकारी के अनुसार वार्ड 10 निवासी प्रीतम का मकान है, जिसके एक कमरे की छत गिरने से वहां रखा सारा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। प्रीतम ने बताया कि उसकी पत्नी साथ लगते कमरे में खाना बना रही थी। इस दौरान वह भी बच्चों के साथ खाना खा रहा था, तभी अचानक से धमाका हुआ। जाकर देखा तो कमरे में रखा सामान छत के मलबे के नीचे दबा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें