फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलपति ने टी स्टाल पर चाय पी पेटीएम से किया भुगतान

Wed, 21 Dec 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
जीजेयू - फोटो : bureau
विज्ञापन
जीजेयू को कैशलेस बनाने के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने मंगलवार को विश्वविद्यालय में विभिन्न दुकानों और प्रतिष्ठानों का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान प्रोफेसर्स के साथ विश्वविद्यालय के सैनी टी-स्टाल पर चाय पी और पेटीएम से बिल भी चुकाया।
विज्ञापन


वित्तीय साक्षरता अभियान के तहत दौरा करते हुए कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि नकदी रहित भुगतान व्यवस्था वर्तमान समय की जरूरत है। इसलिए विश्वविद्यालय में अधिकतर स्थानों पर नकदी रहित भुगतानों की व्यवस्था हो गई है। शेष स्थानों पर भी शीघ्र ही यह व्यवस्था कर दी जाएगी।    

इसके अलावा विश्वविद्यालय के संगणक एवं सूचना विज्ञान केंद्र (यूसीआईसी) द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों और स्टाफ को नकदी रहित भुगतान करने को लेकर प्रशिक्षण शिविर भी लगाया गया। शिविर में  विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के अतिरिक्त पीजीएसडी हाई स्कूल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जहाजपुल की एनएसएस इकाई के 20 स्वयंसेवकों, स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय यूसीआईसी प्रमुख मुकेश अरोड़ा ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर के प्रतिभागी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर  नागरिकों को नगदी रहित भुगतान के बारे मेें जागरूक करेंगे और प्रशिक्षण देंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की समन्वयक प्रो. सुजाता सांघी, कुलपति के सचिव मुकेश भयाना, स्वयंसेवक उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें