फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सफाई व्यवस्था में कोताही नहीं होगी बर्दाश्त, छुट्टी के दिन भी उठे कचरा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम आयुक्त ने जरा भी कोताही न बरतने के निर्देश दिए हैं। रविवार और सरकारी अवकाश के दिन भी घर-घर कचरा उठान किया जाएगा। इसके लिए संबंधित एजेंसी को आदेश की पालना सुनिश्चित करने के साथ ही सफाई कर्मियों के काम पर निगरानी को रखने को कहा है। सोमवार को नगर निगम के मुख्य सभागार में सफाई व्यवस्था पर आयोजित बैठक में नगरायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि त्योहारी सीजन में कहीं से कोई शिकायत नहीं आए। सभी वार्डों में रोजाना डोर टू डोर कचरे का उठान सुनिश्चित करें। यहां तक कि सरकारी अवकाश के दिन भी यह काम रुकना नहीं चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि कहीं सफाई नहीं होती है तो हेल्पलाइन नंबर 9953598000 पर फोटो सहित शिकायत दर्ज करवाएं। उन्होंने कहा कि वे स्वयं सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करेंगी। जिस क्षेत्र में डोर-टू-डोर कचरा उठान नहीं किया गया और निर्धारित प्वाइंट से कचरा नहीं उठाया है तो उस क्षेत्र की एजेंसी पर जुर्माना लगाया जाएगा। संयुक्त आयुक्त डॉ. प्रीतपाल सिंह ने कहा कि एजेंसियों की ओर से कचरा संग्रहण करने के बाद इसे पृथक कर अलग-अलग डलवाएं और डंपिंग प्वाइंट पर भी अलग-अलग ही डालें। इसके बाद प्रसंस्करण करवाएं।
कचरा प्रसंस्करण न करने पर लगेगा जुर्माना : निगमायुक्त ने कहा कि शहर के कुछ कचरा प्वाइंट को खत्म करके ग्रीन स्पॉट बनाए गए हैं। जो प्वाइंट बच गए हैं, वहां भी ग्रीन स्पॉट बनाएं। डोर-टू-डोर व लीगेसी वेस्ट का कार्य कर रही एजेंसियों को कचरा प्रसंस्करण नहीं करने पर भुगतान नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्क ऑर्डर देने के बाद से अब तक यह एजेंसियां कचरा प्रसंस्करण का कार्य नहीं कर रही है। प्रसंस्करण न करने पर एजेंसी को प्रतिदिन के हिसाब से जुर्माना लगाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें