हिसार। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट सीयूईटी-2025 में इस बार निगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी रहेगा। गलत जवाब देने पर एक अंक काटा जाएगा वहीं प्रश्न छोड़ने पर कोई अंक नहीं कटेगा। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड होगी।
यूजी में बारहवीं स्तर के और पीजी में स्नातक स्तर के पाठ्यक्रम से प्रश्न आएंगे। जनरल पेपर स्किल बेस्ड होगा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने सीयूईटी की नामांकन प्रक्रिया में बदलाव के लिए एक एक्सपर्ट कमेटी बनाई है जो यूजी-पीजी टेस्ट प्रक्रिया को स्टैंडर्ड बनाने पर काम कर रही है। उनके द्वारा नामांकन प्रक्रिया को लेकर कुछ नए प्रपोजल ड्राफ्ट किए गए हैं। हर विषय के पेपर में 50 प्रश्न मल्टीपल च्वॉइस के होंगे।
गलत जवाब पर 1 अंक काटा जाएगा
हर सवाल 4 अंकों का होगा। सही जवाब के लिए 4 मार्क्स मिलेंगे। हर गलत जवाब के लिए एक अंक कटेगा। इस बार भी 75 प्रश्न पूछे जाएंगे, लेकिन समय पिछली बार से 15 मिनट कम मिलेगा।
परीक्षा की अवधि 90 मिनट की होगी
वहीं इस बार सीयूईटी पीजी परीक्षा 2025 की अवधि 105 मिनट से घटाकर 90 मिनट कर दी गई है। हालांकि, प्रश्नों की संख्या पिछले साल की तरह ही 75 ही रहेगी।
जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट में ज्यादा आवेदन की उम्मीद
इस बार जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट में सबसे ज्यादा आवेदन आने की उम्मीद है। इसका कारण 2025 के लिए एंटरप्रन्योरशिप, टीचिंग ऐप्टीट्यूट, फैशन स्टडीज, टूरिज्म, लीगल स्टडीज, इंजीनियरिंग ग्राफिक्स और 20 लैंग्वेज (कुछ विदेशी लैंग्वेज) के पेपर हटाए गए हैं। इन 26 विषयों में दाखिला जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट के जरिए होगा। जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट में जनरल नॉलेज, करंट अफेयर्स, जनरल मेंटल एबिलिटी, न्यूमेरिकल एबिलिटी, क्वांटिटेटिव रीजनिंग (सिंपल एप्लीकेशन ऑफ बेसिक मैथेमेटिकल कान्सेप्ट अर्थमेटिक्स, अलजेबरा, जियोमेट्री) और लॉजिकल एंड एनालिटिकल रीजनिंग को शामिल किया गया है।
यूजी में इन विषयों के लिए कर सकते हैं आवेदन
अकाउंटेंसी, बुक कीपिंग, बिजनेस स्टडीज, फिजिक्स, केमिस्ट्री, गणित, अप्लाइड मैथ्स, बायलॉजी, बॉयोलॉजिकल साइंस, बॉयोकेमेस्ट्री, बायोटेक्नोलॉजी, परफार्मिंग आर्ट्स, फाइन आर्ट्स, विजुअल आर्ट्स, कॉमर्शियल आर्ट्स, भूगोल, इतिहास, होम साइंस, मास कॉम, मास मीडिया, पॉलिटिकल साइंस, साइकोलॉजी, संस्कृत, इंवायरनमेंट साइंस, नॉलेज ट्रेडिशन, फिजिकल एजुकेशन, एंथ्रोपॉलॉजी, अर्थशास्त्र, बिजनेस अर्थशास्त्र, कंप्यूटर साइंस, इन्फाॅर्मेशन प्रैक्टिस पीजी की परीक्षा होगी