फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट : सोशल मीडिया से दूरी बनाकर अक्षिता ने हासिल किए 675 अंक

विज्ञापन
अक्षिता - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। नीट परिणाम में हिसार के युवाओं ने सफलता हासिल की। हिसार विज्ञानधारा कोचिंग इंस्टीट्यूट के 126 में से 34 ने एग्जाम क्लीयर किया है। संस्था के निदेशक सुरेंद्र पूनिया ने बताया कि इन सभी का मेडिकल में दाखिला होना तय है। छात्रा अक्षिता ने 720 में 675 अंक प्राप्त किए। लाजपत नगर निवासी अक्षिता ने कहा कि उसने सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी। गुरुकुल की पद्धति पर उसने पढ़ाई की। उसका लक्ष्य चिकित्सक बनकर लोगों की सेवा करना है।
विज्ञापन

राहुल ने कहा कि उसे परीक्षा में 673 अंक मिले हैं। किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए अथक मेहनत जरूरी है। इसके लिए हमें काफी कुर्बानी देनी पड़ती है। संघर्ष के साथ अपना अभ्यास बनाए रखना जरूरी है। नीट की तैयारी के लिए वह टीवी से दूर रहे।
छात्रा कशिश ने 657 अंक प्राप्त किए। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए लक्ष्य तय करें। नियमित तौर पर अध्ययन जरूरी है। जितना सेल्फ स्टडी होगी उतने ही बेहतर रिजल्ट आएंगे। प्रैक्टिस भी बहुत मायने रखती है। युवाओं को अपने कॅरिअर के लिए सोशल मीडिया से परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन

रजत, सक्षम और प्रियंका ने पाई सफलता
मंडी आदमपुर के शांति निकेतन पब्लिक स्कूल की छात्रा सक्षम ने 720 में से 626 अंक प्राप्त किए। वहीं प्रियंका नूनिया ने 617 अंक और रजत 587 अंक हासिल किए। इस प्रतिस्पर्धी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को स्कूल प्रबंधन ने बधाई दी है। शांति निकेतन स्कूल की तरफ से दिए गए बधाई संदेश में कहा गया है कि इन बच्चों ने डॉक्टर बनने का लक्ष्य तय कर उस दिशा में ईमानदारी पूर्वक प्रयास किया। इसका ही नतीजा है कि रजत, सक्षम और प्रियंका ने सफलता पाई है। संवाद
गौरव मुंड, आरुषि व अभिनव ने लक्ष्य बनाकर की पढ़ाई
दिल्ली पब्लिक स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने नीट की परीक्षा में सफलता हासिल की है। गौरव मुंड ने 671 अंक प्राप्त कर 1408वीं रैंक, आरुषि ने 658 अंक लेकर 3021वीं रैंक और अभिनव ने 655 अंक के साथ 3696वीं रैंक हासिल की। प्रधानाचार्य मंजु सुधाकर ने तीनों विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों व मार्गदर्शक अध्यापकों को शुभकामनाएं दी।
मंजु सुधाकर ने कहा कि यह परीक्षा शैक्षणिक योग्यता की परीक्षा होने के साथ-साथ शांति, स्थिरता और साहस की भी परीक्षा है। होनहारों ने लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई की और सफलता पाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें