हिसार। तृतीय नीरज चोपड़ा ओपन हरियाणा जेवलिन थ्रो चैंपियनशिप का आयोजन 7 अगस्त को पानीपत के न्यू स्टेडियम सिवाह में किया जाएगा। एथलेटिक्स हरियाणा के राजकुमार मिटान ने बताया कि यह प्रतियोगिता विभिन्न आयु वर्ग में करवाई जाएगी। महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि टोक्यो ओलंपिक में हरियाणा के नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था। इस उपलक्ष्य के लिए एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) के ओर से नीरज चोपड़ा ओपन जेवलिन थ्रो चैंपियनशिप का आयोजन किया जाता है।
राजकुमार ने बताया कि चैंपियनशिप में सीनियर, जूनियर और सब जूनियर खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। खिलाड़ी ऑनलाइन एथलेटिक्स हरियाणा की वेबसाइट पर पंजीकरण करवा सकते हैं। जो खिलाड़ी वंचित रह गए हैं वह 7 तारीख को ऑफलाइन एंट्री करवा सकते हैं। 20 साल आयु वर्ग में खिलाड़ियों की जन्म तिथि 8 अगस्त 2004 से 7 अगस्त 2006, 18 साल आयु वर्ग के खिलाड़ियों की जन्म तिथि 8 अगस्त 2006 से 7 अगस्त 2008, 16 साल आयु वर्ग के खिलाड़ियों की जन्म तिथि 8 अगस्त 2008 से 7 अगस्त 20010 के बीच और सब जूनियर में 10 साल से 14 साल के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। चैंपियनशिप के मुख्य अतिथि नीरज चोपड़ा के पिता सतीश चोपड़ा होंगे।