हिसार। नवोदय विद्यालयों के चहुंमुखी विकास के लिए प्रदेश के 18 जिलों के नवोदय विद्यालयों के पूर्व छात्र रविवार को शहर के डीएन कॉलेज में एक मंच पर नजर आए। डॉ. प्रदीप हुड्डा की अध्यक्षता में राज्यस्तरीय नवोदियन संगठन बनाने पर गहन मंथन किया। इस अवसर पर प्रत्येक जिले से आए नवोदियन ने विचार रखे और राज्यस्तरीय संगठन बनाने पर सहमति जताई। इसके साथ ही प्रत्येक जिले के 2 नवोदियन को राज्यस्तरीय संगठन के लिए चुना गया।
हिसार नगर निगम में बतौर एएमसी व पूर्व नवोदियन प्रदीप हुड्डा, देवेंद्र शर्मा सहायक निदेशक ईडी, दिल्ली से डॉ अरविंद, लक्ष्मण श्योराण व प्रो. नरेंद्र कुमार ने बताया कि नवोदय विद्यालयों के पूर्व छात्र आज कई जगहों पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। इसी पहचान को बनाए रखने, राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व करने, नवोदयों में पढ़ने वाले व पास आउट छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के उत्थान के लिए राज्य स्तरीय संगठन बनाने पर सर्वसहमति बनी।
इस अवसर पर जेएनवी झज्जर से मनजीत दलाल, देवराला से सुनील कुमार, अम्बाला से विशाल कुमार, फरीदाबाद से डॉ. भगत सिंह, जींद से राजेश ढुल, पानीपत से विकास, कैथल से कृष्ण कुमार, हिसार से राजेश, रणदीप शर्मा, मनोज कुश, जयकुमार, अजय लोहान, रेवाड़ी से बिजेंद्र राठौर, फतेहाबाद से राजकुमार आदि ने प्रतिनिधि के तौर पर हिस्सा लिया।
इन्हें सौंपी जिम्मेदारी : भिवानी से राकेश सहरावत व डॉ अनिल सांगवान, फरीदाबाद से रजनीश व भगत सिंह, फतेहाबाद से मुकेश व राजकुमार, हिसार से जयकुमार व मनोज कुश, झज्जर से मनजीत व ओमबीर, जींद से सुशील कुमार व डॉ राजेश ढुल, कैथल से कृष्ण पंवार व सुरेंद्र भारतीय, महेंद्रगढ़ से बिजेंद्र, रेवाड़ी से नितेश यादव व बिजेंद्र, पानीपत से विकास मलिक व कुलदीप शर्मा, सिरसा से कवीस मेहता व गुरमेल, सोनीपत से लोकेश शर्मा व दीक्षित, यमुनानगर से गौरव पंवार, ओमप्रकाश, पंचकूला से उमेद बुरा, करनाल से बृजेश भारती व डॉ राजबीर, कुरुक्षेत्र से जसबीर महला व राममेहर, अम्बाला से भीमसेन व विशाल को राज्यस्तरीय संगठन के लिए चुना गया।