हिसार। 69वें राष्ट्रीय स्कूल खेल 2025-26 के तहत रविवार को अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को रोमांचक मुकाबले हुए। देशभर के विभिन्न राज्यों व शैक्षणिक बोर्डों से आई टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़े अंतर से जीत दर्ज की। कैमरी रोड स्थित स्काई हॉर्क क्रिकेट एकेडमी में शनिवार को 21, जबकि रविवार को 20 रोमांचक मैच खेले गए।
मुकाबलों के परिणाम:
छत्तीसगढ़ ने तेलंगाना को 13 रन से हराया। सीबीएसई ने ओडिशा को 57 रन से मात दी। आंध्र प्रदेश ने सीबीएसई डब्ल्यूएसओ को 9 विकेट से हराया। दिल्ली ने केरल को 7 विकेट से हराया। उत्तर प्रदेश ने तमिलनाडु को 85 रन से शिकस्त दी। गुजरात ने आईबीएसओ को 74 रन से हराया। पंजाब ने झारखंड को 10 विकेट से मात दी। हरियाणा ने पुडुचेरी को 10 विकेट से पराजित किया। महाराष्ट्र ने डीएवी सीएमसी को 13 रन से हराया। डीएनएचडीडी ने एनवीएस को 22 रन से मात दी।
चंडीगढ़ ने राजस्थान को 66 रन से हराया। पश्चिम बंगाल ने मध्य प्रदेश को 8 विकेट से पराजित किया। तेलंगाना ने गोवा को 86 रन से हराया। बिहार ने दिल्ली को 15 रन से शिकस्त दी। जम्मू-कश्मीर ने आईपीएससी को 21 रनों से हराया। टूर्नामेंट लगातार रोमांचक होता जा रहा है। आने वाले दिनों में प्री-क्वार्टर और नॉकआउट मुकाबले खेले जाएंगे, जिनका सभी टीमों और दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
मैं करीब 5 साल से क्रिकेट खेल रहा हूं। डेढ़ साल से जीरकपुर अकादमी में अभ्यास कर रहा हूं। पापा का सपना है कि मैं क्रिकेट में नाम बनाऊं। अभी तक 10 मैन ऑफ द मैच ट्रॉफी और 18 मेडल जीत चुका हूं।
-मानत्वय, जम्मू-कश्मीर।
3 साल से क्रिकेट खेल रहा हूं और एक साल से बिजबिहारा में अभ्यास कर रहा हूं। परिवार के साथ मैच देखते-देखते रुचि बनी। मेरे पास 3 यूटी मेडल हैं।
-सुहेब, जम्मू-कश्मीर।