फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जिलास्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव में नाथूसरी स्कूल ओवरऑल विजेता

विज्ञापन
सिरसा।जिला स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव में विजेता टीम को सम्मानित करते हुए स्टाफ । स्कूल
विज्ञापन
रानियां। जिलास्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन आर्यन स्कूल में मंगलवार को किया गया। जिलेभर के विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने नाटक, लोकगीत, लोकनृत्य, हरियाणवी रागिनी आदि प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाथूसरी कलां की छात्राओं ने जूनियर ग्रुप डांस, जूनियर सोलो, सीनियर ग्रुप डांस, हरियाणवी रागनी में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं सीनियर सोलो में दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


ओवरऑल विजेता रहने पर जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता सांई ने विजेता टीम को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। प्राचार्य सतवीर सिंह ढिढारिया ने कहा कि विद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न विधाओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। प्रवक्ता दलबीर सिंह ने बताया कि इस सफलता पर उप जिला शिक्षा अधिकारी विनोद श्योराण, खंड शिक्षा अधिकारी नाथूसरी चोपटा विजय सचदेवा, नाथूसरी कलां सरपंच रीटा जगतपाल कासनिया ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं प्रशिक्षकों को बधाई दी।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता सांई ने पानीपत के आर्य पीजी कॉलेज में राज्य स्तर पर 11 नवंबर से 13 नवंबर तक आयोजित होने वाले कार्यक्रम में बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें रवाना किया। उन्होंने टीम इंचार्ज मिर्जापुर प्राचार्य राजेश लाखलान, सुलक्षणा सिहाग, सतवीर सिंह, सुमन सहित सभी स्टाफ सदस्यों, म्यूजिक इंचार्ज हिमांशु, मनोज को भी बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें