फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नशामुक्ति सेना की कार्यकारिणी गठित, ललित बने ब्लॉक अध्यक्ष

Mon, 22 Jun 2026 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
फतेहाबाद। नशामुक्ति सेना की ब्लाक कार्यकारिणी घोषित करते भवानी सिंह व अन्य पदाधिकारी। संगठन
विज्ञापन
फतेहाबाद। नशामुक्ति सेना ने क्षेत्र को पूरी तरह से नशामुक्त बनाने और युवाओं को मुख्यधारा में वापस लाने के लिए अपनी गतिविधियों को तेज कर दिया है। इसी कड़ी में सोमवार को नशामुक्ति सेना के संस्थापक भवानी सिंह ने संगठन की फतेहाबाद ब्लॉक कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें ललित को ब्लाॅक अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा हवासिंह, अनिल सैनी, मेवा सिंह, किरण पाल, पार्षद निर्मल सिवाच व सनी शर्मा को उपाध्यक्ष, राजेश व कपिल बोसवाल को ब्लॉक महामंत्री, सौरभ रति चुना गया। नीरज सरदाना, बलजिन्द्र, ईश्वर अकांवाली व मुकेश सोनी को ब्लॉक सचिव, प्रवीण राव, अजय खान मोहम्मद, मुश्ताक, दारा सिंह बीघड़, आजाद को सह-सचिव, दीनू को कोषाध्यक्ष व ललित जग्गा को लीगल एडवाइजर नियुक्त किया गया है।
भवानी सिंह ने कहा कि फतेहाबाद थाने के मालखाने से शराब गायब होने के मामले में एसपी की ओर से उठाया गया कदम सराहनीय है। पूरे थाने के स्टाफ का ट्रांसफर कड़ा निर्णय है। इस फैसले से उन पुलिस कर्मचारियों में भय पैदा होगा जो नशा तस्करों के साथ मिलीभगत रखते हैं।
विज्ञापन

संगठन अब ब्लॉक स्तर के साथ-साथ हर वार्ड और गांव स्तर पर भी विशेष कमेटियों का गठन करेगा। ये कमेटियां जमीनी स्तर पर मुस्तैद रहेंगी और यह सुनिश्चित करेंगी कि उनके संबंधित वार्ड या गांव में किसी भी कीमत पर नशे की बिक्री न हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें