फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नारनौंद के नागरिक अस्पताल को मिले 11 चिकित्सक, मरीजों को मिलेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं

Mon, 31 Mar 2025 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
नारनौंद शहर का नागरिक अस्पताल अस्पताल।
विज्ञापन
नारनौंद। विधायक जस्सी पेटवाड़ ने विधानसभा में शहर के नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों के खाली पद भरने की मांग की। इसका संज्ञान लेकर सरकार ने इस अस्पताल में 11 नए चिकित्सकों की नियुक्ति कर दी है। अगर सभी चिकित्सक ज्वाइन कर लेते हैं तो लोगों को काफी हद तक राहत मिलेगी।
विज्ञापन


नारनौंद शहर के 100 बेड के अस्पताल में कोई भी विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं है। इस अस्पताल में चिकित्सकों के 42 पद स्वीकृत हैं लेकिन सिर्फ 8 चिकित्सकों के सहारे ही लोगों का इलाज किया जा रहा है। इस कारण यहां चिकित्सकों के 34 पद खाली हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों के न होने के चलते क्षेत्र के लोगों को जींद या हिसार जाकर निजी अस्पतालों में इलाज करवाना पड़ता है। अब सरकार ने यहां 19 चिकित्सकों की तैनाती कर दी है।
अस्पताल में रेडियोग्राफरों की नियुक्ति हो चुकी है। सात साल बाद नारनौंद और खांडा खेड़ी के अस्पताल में एक्स-रे मशीन लग चुकी है। नागरिक अस्पताल में मरीजों को अधिकतर दवाइयां मुफ्त मिल रहीं हैं। इसके लिए लोगों ने विधायक जस्सी पेटवाड़ का आभार जताया है। वहीं, विधायक जस्सी ने बताया कि वह क्षेत्र की समस्याएं सुलझाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें