मौसम लगातार बदल रहा है। बुधवार को प्रदेश भर में रात्रि तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई और कहीं भी न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से कम नहीं रहा। नारनौल में रात्रि तापमान प्रदेश में सबसे कम 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का तापमान भी नारनौल का ही सबसे अधिक 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रोहतक का दिन प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। रोहतक का अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं हिसार का अधिकतम तापमान 26.8 और न्यूनतम 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश भर में मौसम 6 दिसंबर तक खुश्क रहेगा। वीरवार को उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। हालांकि 4 दिसंबर से 6 दिसंबर के बीच पूर्वी हवाएं चलने से प्रदेश में आमतौर पर आंशिक बादलवाई रहने की संभावना है।
10 स्थानों पर एक्यूआई 300 से अधिक
बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रदेश के 10 स्थानों पर हवा की गुणवत्ता बेहद खराब रही। पांच जिलों यमुनानगर, फतेहाबाद, फरीदाबाद, हिसार और गुरुग्राम का वायु गुणवत्ता सूचकांक 350 से भी अधिक रहा। यमुनानगर का एक्यूआई सबसे अधिक 366 और उसके बाद फरीदाबाद का 363 दर्ज किया गया। भिवानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक लगातार दूसरे दिन भी प्रदेश में सबसे कम रहा और 164 दर्ज किया गया।
प्रमुख स्थानों का तापमान
स्थान अधिकतम न्यूनतम
अंबाला 23.9 8.4
भिवानी 24.1 8.0
हिसार 26.8 7.2
करनाल 25.0 9.3
नारनौल 29.5 7.0
रोहतक 21.8 8.4
सिरसा 25.9 9.5
------------
300 से अधिक एक्यूआई वाले स्थान
स्थान एक्यूआई
बहादुरगढ़ 322
फरीदाबाद 363
फतेहाबाद 352
गुरुग्राम 351
हिसार 357
कुरुक्षेत्र 346
मानेसर 312
पानीपत 334
रोहतक 307
यमुनानगर 366