फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 20 सरपंच-पूर्व सरपंचों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए नरेश यादव

विज्ञापन
दिल्ली में कांग्रेस में शामिल होते नरेश यादव , साथ में दीपेंद्र सिंह हुड्डा , भूपेंद्र सिंह हुड
विज्ञापन
हांसी। नरेश यादव ढाणा वाले 20 सरपंच-पूर्व सरपंच, बीडीसी सदस्यों, विभिन्न समाज के प्रधान, सातबास के प्रधान समेत समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने सोमवार को दिल्ली में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान, राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा की अगुवाई में कांग्रेस का हाथ थामा। इस दौरान पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि नरेश यादव के आने से लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को हांसी क्षेत्र में मजबूती मिली है। दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हांसी का वही पुराना गौरव लौटाएंगे। नरेश यादव के संकल्प के अनुसार हांसी को काशी की तरह सुंदर बनाएंगे।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने कहा कि पूरे हांसी में नरेश यादव के समाज सेवा कार्य देश भर में चर्चा का विषय बने हैं। इस मौके पर सर्वेश सैनी, सातबास के प्रधान बलवान मलिक,सैन समाज के प्रधान राजेंद्र सैन, वाल्मीकि समाज के प्रधान अरुण बिड़लान, यादव सभा के प्रधान अजीत यादव, हांसी सेक्टर 6 के प्रधान बलवान समोता, खटीक समाज के प्रधान लाला खटीक, उमरा के सरपंच कृष्ण, ढाणा के सरपंच राजेन्द्र, ढाणा खुर्द के सरपंच कृष्णा, ढाणी गुजरान के सरपंच संदीप, जमावड़ी सरपंच सुमेर यादव, ढाणी ब्राह्मण के पूर्व सरपंच पवन, जमावड़ी के पूर्व सरपंच सुदेश यादव, शाहिद निशांत सिंह मलिक के पिता जयवीर मलिक, सब्जी मंडी हांसी के प्रधान सोनू पपनेजा, प्रताप बाजार हांसी के प्रधान बलराज, शशिकांत यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें