फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के नरेश ने सिरसा और बहादुरगढ़ में चोरी के लिए की थीं हत्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। दौलतपुर गांव में घर में घुसकर लूटपाट करने और विरोध करने पर फायरिंग करने के मामले में सीआईए टीम को एक सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गिरोह के एक और गुर्गे को कागसर से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी मूलरूप से यूपी के एटा का रहने वाला नरेश उर्फ पप्पू है। शनिवार को उसे अदालत में पेश कर 4 दिन के रिमांड पर लिया है। इस संबंध में पांच जनवरी 2022 को उकलाना थाना में चोरी, लूटपाट और हत्या प्रयास आदि धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे सहायक उप निरीक्षक सुभाष ने बताया कि पकड़े गया आरोपी नरेश शातिर अपराधी है। पूछताछ में आरोपी ने कुबूला कि उसने सिरसा और बहादुरगढ़ में चोरी की वारदात के दौरान हत्या की थी। आरोपी पर पहले ही 14 केस दर्ज हैं। दौलतपुर गांव में हुई चोरी की घटना में आरोपी नरेश शामिल था। उक्त मामले में बोकली जिला भरतपुर राजस्थान निवासी राज कुमार, नांगल तेजू जिला रेवाड़ी निवासी विनोद उर्फ सोनू व संजय को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस के अनुसार 4 जनवरी 2022 की रात को डायल 112 पर गांव दौलतपुर में गोली चलने की सूचना मिली थी। पुलिस को दी गई शिकायत में दौलतपुर निवासी राजा ने बताया था कि मैं और मेरा परिवार घर में सोए हुए थे। रात करीब ढाई बजे आवाज सुनाई दी, मैंने उठकर देखा तो घर के आंगन में आधा दर्जन युवक खड़े थे। जिस बक्शे में रुपये थे वह बक्शा आरोपियों के पास था। यह देख कर चोर चोर का शोर मचाया तो उक्त युवकों ने परिवार पर हमला कर दिया। मेरी पत्नी राजबाला के सिर में डंडे से वार किया। जब उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो एक ने गोली चला दी थी। गोली पास से गुजरी थी। दूसरे ने हवाई फायर किया था। शोर सुनकर गांव वालेे भी मौके पर पहुंच गए थे और एक आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें