फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: घरों से कचरा उठान के लिए 20 टिप्पर किराए पर लेगी नगर परिषद

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर परिषद 20 टिप्पर किराए पर लेगी। इसके लिए एक फर्म ने 90 हजार रुपये प्रति टिप्पर प्रति महीने की दर से किराया मांगा है। नगर परिषद अब फर्म मालिक के साथ मोलभाव कर टेंडर को सिरे चढ़ाने का प्रयास करेगी। यह टिप्पर इसलिए किराए पर लिए जाएंगे ताकी घरों से कचरा उठान का 15 करोड़ रुपये का टेंडर सिरे चढ़ने तक शहर में सफाई व्यवस्था न बिगड़े।
विज्ञापन

बीते महीने जिला नगर आयुक्त (डीएमसी) नीरज कुमार ने ही नगर परिषद के अधिकारियों को कुछ समय के लिए टिप्पर किराए पर लेने के लिए कहा था। क्योंकि 15.40 करोड़ रुपये का टेंडर सिरे चढ़ने में समय लगेगा। नगर परिषद के अधिकारियों ने इसके लिए करीब तीन बार टेंडर लगाया जिसमें से केवल एक ही फर्म ने आवेदन किया है। फर्म ने एक टिप्पर का 90 हजार रुपये किराया मांगा है। साथ में एक टिप्पर पर दो कर्मचारी भी तैनात होंगे। इन टिप्परों के माध्यम से घरों से कचरा एकत्रित कर बीड फार्म स्थित डंपिंग स्टेशन में डाला जाएगा।
इस फर्म मालिक को नगर परिषद के अधिकारियों ने मंगलवार को कार्यालय में बुलाया है। जहां रेट कम करने को लेकर मोलभाव किया जाएगा। अगर बात सिरे चढ़ी तो जल्दी ही टिप्पर फील्ड में लगाए जाएंगे। क्योंकि नगर परिषद के पास पहले से मौजूद 27 टिप्पर में से दो टिप्पर कंडम हैं व 20 टिप्पर खराब हालत में हैं। आए दिन टिप्पर में कोई न कोई समस्या होती रहती है जिसके चलते घरों से कचरा उठान का कार्य भी प्रभावित होता है। घरों से कचरा न उठने पर लोग मजबूरन सड़कों किनारे कचरा फेंकते हैं। इसके अलावा घरों से कचरा उठान के लिए नगर परिषद ने 15.40 करोड़ रुपये का टेंडर लगाया है। इसके लिए पांच फर्मों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन


जो 20 टिप्पर किराए पर लेने हैं, उसके लिए आवेदन करने वाली फर्म से बातचीत की जाएगी। उसे कार्यालय में बुलाया है। यह टिप्पर तब तक के लिए किराए पर होंगे जब तक घरों से कचरा उठान का मुख्य टेंडर सिरे नहीं चढ़ता है।- विक्की कुमार, एक्सईएन, नगर परिषद, हांसी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें