फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपा चेयरमैन की सीट हुई जनरल, पहली बार होगा सीधा चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। नगर परिषद चेयरमैन सीट को लेकर ड्रा निकाला गया, जो ओपन के नाम निकला। इसके साथ ही यह तय हो गया कि अब किसी भी वर्ग का व्यक्ति चेयरमैन का चुनाव लड़ सकता है। इस बार पहली दफा ऐसा होगा जब शहर की जनता सीधे चेयरमैन का चुनाव करेगी। हालांकि पार्षदों का ड्रा पहले ही निकल चुका है कि किस-किस वार्ड में कौन से वर्ग की महिला या व्यक्ति चुनाव लड़ेगा। गौरतलब है 22 मई 2016 को नगर परिषद के चुनाव हुए थे। उसके बाद 22 जून 2016 को पार्षदों व चेयरपर्सन व डिप्टी चेयरपर्सन ने शपथ ली थी।
विज्ञापन

छह माह में चुनाव जरूरी
राज्य चुनाव आयोग ने नगर परिषद चुनाव को लेकर तैयारी अप्रैल में ही शुरू कर दी थी। नियमानुसार परिषद भंग होने के छह महीने के अंदर चुनाव हो जाने चाहिए। हालांकि विशेष परिस्थितियों में राज्य सरकार चुनाव को टाल सकती है। अब कोरोना के घटते संक्रमण को देखते हुए सरकार चुनाव जल्द करवा सकती है।
नगर परिषद चेयरमैन में सैनी व पंजाबी समाज का रहा दबदबा
फोटो 111 व 112
हांसी नगर परिषद चेयरमैन की कुर्सी पर सैैनी व पंजाबी समाज का दबदबा रहा है। पूर्व मंत्री अत्तर सिंह के कार्यकाल में रामकुमार सैनी नगर परिषद के चेयरमैन रहे। वहीं 2016 में निर्मला सैनी चेयरपर्सन रही, जिनका कार्यकाल 22 जून को समाप्त हुआ। इससे पहले पूनम इलावादी 2005 में नगर परिषद की चेयरपर्सन बनीं। मगर उनका कार्यकाल ज्यादा नहीं चल सका। पार्षदों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाने के बाद तत्कालीन मंत्री एसी चौधरी के आशीर्वाद से पिंकी गाबा 2007 से 2010 तक चेयरमैन की कुर्सी पर काबिज रहीं। वर्ष 2010 से लेकर 2015 तक रीता शर्मा नगर परिषद की चेयरमैन बनीं। वहीं इनेलो राज में जैन समाज से अशोक वकीला चेयरमैन बने। हांसी नगर परिषद में लगातार कोई चेयरमैन नहीं बना।
विज्ञापन

शहर में करीब 61 हजार वोटर
शहर में करीब 61 हजार वोटर हैं। वहीं शहर में कुल 27 वार्ड हैं। इनमें से आगामी चुनाव के लिए 9 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिए गए हैं। वार्ड 1 व 27 एससी वर्ग की महिला के लिए होगा। इसके अलावा 4, 10, 12, 16, 17, 21 व 22 वार्ड आरक्षित हैं। वहीं 19, 26 व 11 वार्ड एससी ओपन हैं, वहां पर एससी वर्ग का कोई भी व्यक्ति चुनाव लड़ सकता हैं।
एसडीएम होंगे प्रशासक
नगर परिषद भंग हो गई है और अब बुधवार से एसडीएम डॉ. जितेंद्र अहलावत बतौर प्रशासक काम संभालेंगे। वर्तमान में कई सड़कों का काम अभी भी अधूरा पड़ा है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
हांसी नगर परिषद चेयरमैन के लिए पंचकूला में ड्रा निकाला गया जिसमें हांसी को सामान्य वर्ग में रखा गया हैं। वहीं इस सीट पर कोई भी उम्मीदवार चुनाव लड़ सकता हैं। - संजय रोहिला, ईओ, हांसी
सरकार नगर परिषद चुनाव की तैयारी में लगी है और जल्द ही चुनाव करवाने की घोषणा करेंगी, क्योंकि अब हांसी सीट भी ओपन कर दी है और पार्टी के आदेश पर ही हम कार्य करेंगे। हमने अपने शहर में विकास कार्य अच्छी प्रकार से करवाए हैं और आगे भी भाजपा का ही चेयरमैन बनेगा। हांसी शहर में 20 करोड़ रुपये की ग्रांट और मंजूर हुई है। शहर में विकास कार्यों में कोई भी कमी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

- विनोद भयाना, विधायक, हांसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें