फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम में हाजिरी लगवाने के नाम पर सक्षम युवा से मांगे 3 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम में समक्ष युवाओं से हाजिरी लगवाने के नाम पर पैसे लेने का मामला सामने आया है। सक्षम युवा के रूप में काम करने वाली एक युवती का आरोप है कि उससे भी हाजिरी पूरी करवाने के नाम पर तीन हजार रुपये लिए गए हैं। इसकी जानकारी खुद युवती ने निगम की स्वच्छता शाखा के अधिकारियों को दी है। बाद में युवती ने आजाद नगर थाना पुलिस को भी शिकायत देनी चाही। मगर सूत्रों के अनुसार युवती को शिकायत देने से मना कर दिया गया। वहीं, मामले में निगम के उच्चाधिकारियों का कहना है कि सोमवार को मामले की पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन

फोन पे एप के जरिये ट्रांसफर करवाए तीन हजार रुपये
कैमरी रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी युवती शुक्रवार को निगम की स्वच्छता शाखा में पहुंची। उसने वहां मौजूद दो एएसआई को बताया कि उसके पास 14 नवंबर को एक युवती का फोन आया था। उसने हाजिरी को लेकर चर्चा की थी। युवती ने कह दिया कि वह तो काम पर ही नहीं जा रही है। इसके बाद कुछ दिन पहले उसके पास दोबारा फोन आया और एक नंबर देकर उस पर फोन पे एप के माध्यम से पैसे भेजने के लिए कहा गया। उसने फोन पे एप से उस नंबर पर तीन हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। युवती ने बताया कि बाद में उसे अहसास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी की गई तो उसने निगम के अधिकारियों को अवगत करवाया है।
आरोप : कुछ दिन पटेल नगर एरिया में काम किया, हाजिरी सुंदर नगर में दर्शाई
वहीं, इस मामले में दिलचस्प बात यह है कि सक्षम युवाओं की हाजिरी ऑनलाइन पोर्टल पर अप्रूव होती है। तीन हजार रुपये देने वाली युवती की बिना काम किए हाजिरी भी पोर्टल पर अप्रूव हो गई है। हालांकि, युवती का कहना है कि उसने कुछ दिन पटेल नगर एरिया में जरूर काम किया था, लेकिन उसकी हाजिरी ऑनलाइन सुंदर नगर में दर्शाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाजिरी लगवाने के नाम पर किसी सक्षम युवा से पैसे नहीं मांगे गए हैं। हमने तो अधिकतर सक्षम युवाओं को रिलीव भी कर दिया है।
- सुभाष सैनी, सीएसआई, नगर निगम
मेरे संज्ञान में मीडिया के माध्यम से ही यह मामला आया है। अभी मैं कुछ नहीं कह सकता हूं। शनिवार को मामले की जानकारी लेने के बाद ही कुछ बता पाऊंगा।
- डॉ. प्रदीप हुड्डा, डीएमसी, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें