फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीईटी: तीन बार जांच के बाद परीक्षा केंद्र में मिली एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटा : 15, 16 व 17
विज्ञापन

- परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले जूते भी खोलने पड़े
- प्रथम पाली में 59.26 फीसदी और दूसरी पाली में 60.77 फीसदी ने दी परीक्षा
- जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में रही छुट्टी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को सयुंक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों पर थ्री लेयर की कड़ी जांच के बाद परीक्षार्थियों को अंदर जाने की स्वीकृति दी गई। प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों के जूते उतरवाकर जांच की गई। कुछ परीक्षा केंद्रों के बाहर लाइन लगाकर परीक्षार्थियों को जांच की जा रही थी जबकि महिला परीक्षार्थियों के जांच के लिए अलग व्यवस्था की गई थी। जिले में प्रथम पाली में करीब 14258 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 24060 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया था। वहीं, दूसरे पाली में 14623 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। शिक्षा विभाग ने शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न होने की बात कही है। परीक्षार्थियों के आने से शहर में दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। वहीं, परीक्षा के कारण जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई थी।

शनिवार सुबह प्रथम पाली की परीक्षा के लिए 7 बजे से ही केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भीड़ जुटने लगी थी। सुबह करीब 8:30 बजे केंद्रों के दरवाजे खोले गए। प्रवेश देने से पहले जूते, बेल्ट और पर्स की जांच की गई। घड़ी या मोबाइल गेट के बाहर रखने को कहा गया। वहीं, महिलाओं की जांच विशेष कक्ष में की गई। इसके बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश की स्वीकृति दी गई। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को सिर्फ प्रवेश पत्र, दो फोटो और आधार कार्ड ले जाने की स्वीकृति थी। इसके अलावा परीक्षार्थी को गेट पर बने स्टोर रूम में सभी समान रखने को कहा गया। मोबाइल, बटुआ, बैग रखकर उन्हें एक टोकन दिया गया। वहीं, लड़कियां व महिलाएं कान की बाली और अन्य चीजों को स्वयं खोल कर रख रही थीं।
विज्ञापन

आधा घंटे पर प्रवेश पर लगाई रोक, कई लौटे
डीएवी शताब्दी कॉलेज, एनआईटी पांच कन्या विद्यालय के समेत अन्य केंद्रों पर 10 बजे से परीक्षा शुरु हुई। परीक्षा शुरु होने के आधा घंटा पहले परीक्षार्थियों के प्रवेश पर रोक लगा दिया गया था। होडल और नूंह से आने वाले कुछ परीक्षा निर्धारित समय से पांच मिनट देर से पहुंचे, उन्हें प्रवेश की स्वीकृति नहीं दी गई। उन्हें लौटना पड़ा। होडल निवासी आशा ने देरी की वजह से परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो गई। सुबह समय से वाहन नहीं मिलने और जाम के कारण वह सेंटर पर देरी से पहुंची थी।
बंद रही फोटो कॉपी की दुकानें
जिला प्रशासन के आदेश पर शनिवार को फोटो कॉपी की दुकानें और कोचिंग सेंटर बंद रहे। इसके साथ ही धारा-144 लगा दी गई थी। परीक्षा केंद्र के आसपास लोगों को एकत्रित होने की स्वीकृति नहीं थी। केंद्रों के आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

वर्जन
प्रथम पाली में करीब 59.26 फीसदी परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि दूसरे पाली में यह संख्या बढ़कर 60.77 फीसदी हो गया था। पहले दिन परीक्षाशांति पूर्वक हुई।- मुनेश चौधरी, जिला शिक्षा विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें