फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: शादी का झांसा देकर बैंककर्मी ने महिला से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हिसार की महिला ने भिवानी निवासी बैंककर्मी पर शादी का झांसा देकर एक साल तक दुष्कर्म व अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार, बैक कर्मी लोन की किस्त लेने आता था। इस दौरान उससे पहचान हो गई। महिला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह शहर की एक कॉलोनी में किराये के मकान में रहती है। करीब 1 साल पहले भिवानी का युवक जो बैक में लगा हुआ था, वह उसके पास लोन की किस्त लेने के लिए आता था। जून 2022 को उसने बहाने से उसे होटल में बुलाया और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर उसने शादी का वादा किया। इसके बाद दबाव बनाकर सहमति संबंध में रहने के दस्तावेज बनवा लिए। आरोपी ने उसका तलाक भी करवा दिया। महिला ने बताया कि अब बैंक कर्मी ने उसे शहर के नजदीक किराये पर मकान दिला रखा है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें