फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Weather: आज सक्रिय होगा एक पश्चिमी विक्षोभ, प्रदेश के उत्तरी जिलों में दो दिन बूंदाबांदी की संभावना

Mon, 06 Feb 2023 12:06 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार

सार

रविवार को सम्पूर्ण इलाके में दिन का तापमान 23.0 से 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में पारा में और उछाल देखने को मिलेगा और दिन का तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हिसार में उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में सोमवार को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसका असर प्रदेश के मौसम पर भी पड़ेगा। आज से दो दिन तक प्रदेश के उत्तरी जिलों में बूंदाबांदी की संभावना रहेगी। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो आने वाले दिनों में दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी होगी और यह 30 डिग्री से ऊपर पहुंच सकता है।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि प्रदेश में लगातार मौसम शुष्क और साफ बना हुआ है और धीरे धीरे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। रविवार को सम्पूर्ण इलाके में दिन का तापमान 23.0 से 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

आने वाले दिनों में पारा में और उछाल देखने को मिलेगा और दिन का तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जाएगा। रविवार को रात का तापमान भी 6.0 से 12.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


सोमवार को भी कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मैदानी राज्यों में आंशिक बादलवाही और प्रदेश के उत्तरी जिलों पंचकूला, यमुनानगर आदि में 7 व 8 फरवरी को केवल बूंदाबांदी की संभावना बन रही है। इसके बाद 11 फरवरी को भी एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें