फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से सात बच्चों के पिता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी आदमपुर। गांव खैरमपुर से अपनी ढाणी में पैदल लौट रहे 42 वर्षीय व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर से गांव खैरमपुर निवासी विनोद कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के छोटे भाई के बयान के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। विनोद की छह बेटियां व एक पांच साल का बेटा है। संवाद
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में राममूर्ति ने बताया कि बड़े भाई विनोद शनिवार रात ढाणी से गांव में गया था। रात करीब साढ़े 11 बजे वह बस स्टैंड पर पहुंचा तो किसी वाहन ने विनोद को टक्कर मार दी। विनोद के पैर व छाती में गंभीर चोटें लगी थी। आदमपुर के नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें