फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पंचायत मंत्री के पुतले की शव यात्रा निकाली, नारेबाजी के बाद जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रोहा। ई टेंडरिंग के विरोध में अग्रोहा ब्लॉक के सभी गांव के सरपंचों ने खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय अग्रोहा के गेट पर पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली के पुतले की शव यात्रा निकाली और नारेबाजी के बाद पुतला को जलाया।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रधान सुरेंद्र उर्फ काला क्नोह के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे सरपंचों ने कहा कि पंचायती चुनाव लेट होने से गांवों में 2 वर्षों से सभी विकास कार्य रुके हुए हैं। अब आंदोलन के चलते काम नहीं हो रहा है। सरकार को आम आदमी की कोई चिंता नहीं है। इस दौरान सुरजीत सिंह संदोल, आत्माराम अग्रोहा, अजमेर ठस्का, पालाराम फ्रांसी, राजीव कुलेरी, रामसिंह सारंगपुर, सुशील साबरवास, रोहतास मीरपुर, शमसेर जगान सहित ब्लॉक के सभी सरपंच उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें