फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 15 मार्च से सरसों खरीद के आदेश, मार्केट कमेटी के अधिकारियों के पास कोई संदेश नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। किसान मेले में पहुंचे प्रदेश के कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल ने सरसों की सरकारी खरीद 15 मार्च से शुरू करने के आदेश दिए थे। हैरानी की बात है कि अभी तक मार्केट कमेटी के अधिकारियों के पास खरीद को लेकर कोई संदेश नहीं आया है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि उनकी ओर से खरीद की तैयारी पूरी है।
विज्ञापन

मेले में कृषि मंत्री ने खुद कहा था कि किसानों को सरसों का एमएसपी नहीं मिल रहा है। ऐसे में उन्होंने 15 मार्च से ही सरसाे की खरीद करने के आदेश दिए थे। हालांकि पिछले काफी दिनों से नई अनाजमंडी में सरसों पहुंच रही हैं, लेकिन प्राइवेट एजेंसी की ओर से खरीद की जा रही है। किसानों को उचित दाम नहीं मिल पा रहा है। कुछ दिन पहले ही मार्केट कमेटी के अधिकारियों के पास 29 मार्च से सरसों की खरीद करने के आदेश और पॉलिसी आई थी। फिलहाल मंडी में पहुंच रही सरसों में नमी की मात्रा 15 प्रतिशत से 20 प्रतिशत तक आ रही है। जबकि मानकों के अनुसार यदि सरसों में 8 प्रतिशत तक नमी मिलती है तो उस किसान की सरसों खरीदी जाएगी।
सरसो खरीद को लेकर मंगलवार को फाइनल हो जाएगा। हमारी ओर से सरसो खरीद को लेकर तैयारी पूरी है। किसानों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। - अशोक कुमार, सुपरवाईजर, मार्केट कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें