फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: राशन डिपो पर नहीं मिल रहा सरसों का तेल, जिले में 1.47 लाख लीटर सप्लाई कम पहुंची

Wed, 25 Dec 2024 09:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
बीड फार्म में राशन के लिए राशन डिपो पर लगी भीड़। 
विज्ञापन
हांसी। नागरिक अस्पताल के दूसरे तल पर दो वर्षों से आईसीयू बनकर तैयार है, लेकिन चिकित्सक व स्टॉफ की नियुक्ति न होने के कारण आईसीयू की सेवाओं का लाभ आमजन को नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में हांसी, नारनौंद व मुंढाल क्षेत्र के गंभीर रूप से घायलों को मजबूरन हिसार रेफर करना पड़ता है।
विज्ञापन


सड़क दुर्घटना व अन्य घटनाओं में गंभीर घायलों को आईसीयू की जरूरत होती है। लेकिन आईसीयू चालू न होने के कारण घायलों को उपचार के लिए हिसार या अग्रोहा रेफर करना पड़ता है। कई बार ऐसा हुआ है कि हांसी से मरीजों को हिसार रेफर किया जाता है और हिसार पहुंचने से पहले ही मरीज दम तोड़ देते हैं। ऐसे में आईसीयू हो तो कई घायलों की जान बच सकती है।

बता दें कि नागरिक अस्पताल में करीब दो वर्ष पहले आईसीयू का निर्माण हुआ था। एक वर्ष पहले स्वास्थ्य विभाग ने इसे टेकओवर कर लिया था। लेकिन अभी तक इसे चालू नहीं किया गया है। न ही इसके लिए अतिरिक्त चिकित्सक व स्टॉफ मिला है।
विज्ञापन


आपातकाल में घायलों को हांसी के नागरिक अस्पताल में आईसीयू न होने के कारण निजी अस्पतालों में लेकर जाना पड़ता है, जहां पर उपचार काफी महंगा होता है।

वहीं सरकारी उपचार की सुविधा के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल या फिर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज लेकर जाना पड़ता है। वहां आने जाने में काफी समय लगता है जिससे घायल की तबीयत और बिगड़ जाती है।


हांसी में 37 हजार लीटर तेल कम
हांसी में 78,727 राशन कार्डधारक हैं। इनके लिए 1,57,454 लीटर चाहिए था। लेकिन 1,15,344 लीटर तेल की सप्लाई हांसी पहुंची। वहीं 4871 लीटर तेल पिछले महीने का राशन डिपुओं पर बचा हुआ था। हांसी में करीब 37 हजार लीटर तेल की आवश्यकता है।



राशन डिपो पर हो रहा विवाद
राशन डिपो होल्डर पंकज महता, दीपक कथूरिया ने बताया कि इस बार सरसों के तेल की सप्लाई कम आई है। लाभार्थी तेल की मांग कर रहे हैं। लेकिन तेल खत्म हो गया है। कई बार लोग राशन डिपो पर आकर झगड़ा भी कर रहे हैं। सरकार को तेल की सप्लाई पूरी भेजनी चाहिए, ताकी विवाद न हो।



इस बार तेल की सप्लाई पूरे जिले में कम आई है। इसके लिए मैंने मुख्यालय को पत्र लिखा है। प्रयास है महीने के अंत तक तेल की अतिरिक्त सप्लाई आ जाए।- अमित शेखावट, डीएफएससी, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग


सॉफ्टवेयर में आई खराबी

विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एनआईसी के सॉफ्टवेयर के माध्यम से खाद्य पदार्थों के सप्लाई की मांग ऑटोमेटिक जाती है। यह सॉफ्टवेयर एक महीना पहले की अलोकेशन उठाता है। इस बार अक्तूबर महीने की अलोकेशन के आधार पर सप्लाई भेजी गई है। अक्तूबर महीने में हांसी में 43 हजार लीटर तेल राशन डिपुओं पर अतिरिक्त पहुंचा था। जो कि नवंबर महीने में वितरित हो गया। इस वजह से समस्या आ रही है।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें