फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति प्रकरण : आरोपी बाबा रामदास को एसआईटी लेकर गई यूपी

Thu, 04 May 2023 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। मूर्ति प्रकरण में एसआईटी टीम आरोपी बाबा रामदास को वीरवार यूपी लेकर गई है। पुलिस टीम बाबा से मूर्ति के बारे में पूछताछ कर रही है। बाबा रामदास को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मूर्ति कांड के मुख्य आरोपी बाबा रामदास को मामले की जांच कर रही एसआईटी ने दो दिन पहले गिरफ्तार कर लिया था। बाबा को एसआईटी ने कोर्ट में पेश कर 10 दिन के पुलिस रिमांड की मांग भी की गई थी, जहां कोर्ट ने उन्हें 4 दिन का पुलिस रिमांड दिया था।
विज्ञापन

एसआईटी टीम सदस्य प्रह्लाद राय ने बताया कि रिमांड के दौरान पुलिस मूर्ति सोने की थी या अन्य किसी धातु की, इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस बाबा को यूपी में उसके मूल निवास क्षेत्र व अन्य क्षेत्र में लेकर गई है, जहां पर मूर्ति से संबंधित साक्ष्य खंगाले जाएंगे। मूर्ति बाबा को ही खुदाई में मिली थी। इस मामले में अब तक कुल 3 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मामले में बबलू ब बाबा का बेटा पहले गिरफ्तार हो चुके हैं। यह अब तीसरी गिरफ्तारी है। कुल 5 पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
बता दें कि बीते महीने यूपी के रहने वाले बबलू ने एडीजीपी को 15 मार्च को शिकायत की थी। शिकायत में बताया था कि उसे ये मूर्ति अपने खेतों में मिली थी। वह इसकी जांच के लिए अपने जानकारों के साथ हिसार आया था। हांसी सीआईए-टू ने उन्हें बस स्टैंड पर पकड़ लिया। एक दिन हिरासत में रखा था। उसके बाद मूर्ति अपने पास रख उन्हें वहां से डरा धमका कर भगा दिया। बाद में जब वह दोबारा पुलिस से मिले तो उन्हें बताया कि मूर्ति नकली थी।
विज्ञापन

बबलू का कहना है कि यूपी से वह मूर्ति अपने एक जानकार ज्वेलर्स विवेक पाटिल के पास हिसार में लेकर आया था। मूर्ति जांचने के बाद विवेक ने बताया था कि करीब 4 किलोग्राम वजन की ये मूर्ति 80 फीसदी के करीब सोने की बनी है। यह मामला एडीजीपी के सामने 15 मार्च को सामने आया था। एडीजीपी ने खुद मामले की जांच की। दो दिन की जांच के बाद हांसी पुलिस का सारा खेल सामने आ गया। जांच में सामने आया था कि सीआईए टू टीम ने मूर्ति को पिघलाकर उसके बिस्कुट बना लिए, जो एकदम सोने की धातु की तरह दिखते हैं।
सीआईए से सोने की तरह दिखने वाले सभी आठ बिस्कुट जिसमें चार बड़े और चार छोटे बिस्कुट बरामद किए गए हैं। बरामद बिस्कुट के सैंपल लेकर कार्बन डेटिंग के लिए सैंपल लैब भिजवाए हैं, जिससे पता चलेगा कि मूर्ति को पिघलाकर जो बिस्कुट बनाए गए हैं वह मूर्ति कितने साल पुरानी है। मूर्ति कांड की जांच एसआईटी द्वारा की जा रही है, जिसके इंचार्ज सिरसा के एसपी हैं।

दूसरी एसआईटी भी कर रही है जांच

इस मामले में मिली मूर्ति को सीआईए टू की टीम द्वारा पिघलाकर बिस्कुट बनवाए गए थे। जिसमें एडीजीपी ने कार्रवाई करते हुए सीआईए के इंचार्ज सहित आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था। इस मामले में दूसरी एसआईटी द्वारा जांच की जा रही है। जिसमें नरवाना के एसपी नेतृत्व कर रहे हैं। यह विभागीय जांच भी अभी चल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें