फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला युवक का शव, पत्नी व एक अन्य पर हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में मौजूद मृतक जिले सिंह के परिजन। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। कैंट की चौधरी कॉलोनी में मंगलवार सुबह 34 वर्षीय युवक का शव घर में पंखे पर चुन्नी के फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतक जिले सिंह के भाई पवन के बयान पर मृतक की पत्नी शर्मिला देवी और एक अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

डोभी निवासी पवन ने पुलिस को बताया कि उसके भाई जिले सिंह की शादी करीब सात वर्ष पहले राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के गांव भिरानी निवासी शर्मिला देवी के साथ हुई थी। जिले सिंह करीब पांच साल से अपनी पत्नी और बेटे के साथ चौधरी कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहा था। जिले सिंह व शर्मिला देवी में अक्सर झगड़ा रहता था। पवन ने कहा कि 22 जून को आर्यनगर निवासी उसके मामा महेंद्र ने सूचना दी कि जिले सिंह ने फंदा लगाकर जान दे दी है। पवन का आरोप है कि उसकी भाभी और अन्य ने मिलकर उसके भाई की हत्या कर शव फंदे से लटकाया है।
जांच कर रहे है : जांच अधिकारी
सदर थाना हिसार स ेएएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि युवक के फंदे पर लटकने की सूचना मिली थी। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। मृतक के भाई के बयान पर मृतक की पत्नी और एक अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें