फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काठमंडी में अवैध कब्जे हटने शुरू, लोहा मंडी में निगम टीम से की हाथापाई

विज्ञापन
डाबड़ा चौक पुल के नीचे से अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान जब्त किया गया सामान ट्रॉली में भरकर ले जा? - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम की तहबाजारी टीम की ओर से वीरवार को काठमंडी व लोहा मंडी में अतिक्रमण व अवैध कब्जों की वीडियोग्राफी करवाई। इससे पहले टीम ने लोहा मंडी रोड पर अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान टीम के साथ कुछ व्यापारियों ने हाथापाई की और गाड़ी में रखा गया सामान उतरवाने की कोशिश की। टीम सदस्यों के साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया।
विज्ञापन

वीडियोग्राफी कर रहे कर्मचारी का कैमरा छीनने का भी प्रयास किया गया। बड़ी मुश्किल से टीम सदस्य वहां से अपना काम पूरा करके निकले। बाद में मामले की उच्चाधिकारियों को सूचना दी गई। अब सोमवार को उच्चाधिकारी आगामी फैसला लेंगे।
सामान उठाने से नाराज हुए व्यापारी
तहबाजारी शाखा प्रभारी सुरेंद्र वर्मा व सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन की तरह लोहा मंडी रोड पर सड़क पर रखे बोर्ड व सामान को उठाया जा रहा है। अतिक्रमण के कारण रोड जाम व आवागमन में बाधा जैसी समस्याओं से जनता को जूझना पड़ता है। अतिक्रमण हटाने के दौरान सामान उठाने से कुछ व्यापारी नाराज हो गए और उन्होंने टीम सदस्यों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इतना ही नहीं अभद्र व्यवहार भी किया, लेकिन बाद में टीम के समझाने पर व्यापारी मान गए और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने दी।
विज्ञापन

काठमंडी में 70 फीसदी व्यापारी खुद उठवा रहे सामान
दूसरी तरफ काठमंडी में नगर निगम प्रशासन की सख्ती के बाद 70 फीसदी व्यापारियों ने खुद ही अपना सामान उठाना और अवैध कब्जे हटाना शुरू कर दिया है। लकड़ी व मशीनरी उठाकर दुकान के अंदर रखवा दी गई है, जबकि दुकानों के आगे बने शेड भी खोलने शुरू कर दिए गए हैं। हालांकि, 30 फीसदी ऐसे व्यापारी भी हैं, जिन्होंने अभी तक कोई प्रयास नहीं किया है। ऐसे व्यापारियों के अवैध कब्जों को खुद निगम प्रशासन ही हटवाएगा। सप्ताह में दो से तीन बार तहबाजारी टीम जाकर काठ मंडी के हालात जान रही है।
सोमवार तक का दिया समय
तहबाजारी टीम के प्रभारियों ने काठमंडी व लोहा मंडी के सभी व्यापारियों को रविवार तक अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर रविवार तक अतिक्रमण नहीं हटा तो सोमवार को नगर निगम की टीम अपने स्तर पर आवश्यक कार्रवाई करेगी। इस दौरान होने वाले नुकसान के लिए व्यापारी खुद जिम्मेदार होंगे।
व्यापारियों ने किया अभद्र व्यवहार
अतिक्रमण को लेकर सख्त कार्रवाई की जा रही है। लोहा मंडी रोड पर कुछ व्यापारियों ने अभद्र व्यवहार कर मोबाइल छीनने का प्रयास किया है, जिसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी है। ईओ साहब के आने के बाद सोमवार को उचित कार्रवाई करेंगे।
सुरेंद्र वर्मा, प्रभारी, तहबाजारी शाखा
बीऐंडआर ने डाबड़ा चौक पुल के नीचे से अतिक्रमण हटाया, टीम के जाते ही दुकानदारों ने दोबारा से रखा सामान
वहीं, बीऐंडआर की तरफ से शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान विभाग की टीम ने शहर के डाबड़ा चौक पुल के नीचे से अतिक्रमण हटाया। इस मौके पर टीम ने कुछ दुकानदारों का सामान भी जब्त किया। हालांकि टीम के जाते ही दुकानदारों ने फिर से सड़क पर सामान रख लिया।
बता दें कि डाबड़ा चौक पुल की सर्विस लेन पर काफी संख्या में अस्पताल चल रहे हैं। इस कारण से यहां कई ढाबे भी खुले हुए हैं। ढाबा संचालकों द्वारा सड़क पर काफी अतिक्रमण किया हुआ है। इसके अलावा पुल के नीचे खाली जगह में चाय आदि के कई अवैध खोखे हुए लगे हुए हैं, जिनसे आमजन को यहां काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए बीऐंडआर ने वीरवार को यहां अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। बीऐंडआर की टीम सुबह यहां पहुंची। टीम ने दुकानदारों से सड़कों पर रखे सामान को हटाने को कहा। टीम की इस कार्रवाई को देेखकर दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया। इस दौरान टीम सड़क पर रखा सामान जब्त कर लिया, जिसका दुकानदारों ने विरोध भी किया। टीम के जाते ही ढाबा संचालकों ने फिर से सड़क पर मेज व कुर्सियां सजा दीं। खोखे वालों ने भी अपने खोखे खोल लिए। यह नजारा देख ऐसा लगा कि मानों इन लोगों में विभाग की कार्रवाई का कोई खौफ ही नहीं है।

लोहा मंडी रोड पर नगर निगम टीम से उलझते दुकानदार।- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें