फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: घरों से कूड़ा उठाने वाले पालिका कर्मियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। घरों से कूड़ा उठाने वाले नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को नगर पालिका कार्यालय के समक्ष धरना दिया। बाद में नगर पालिका के सफाई निरीक्षक दीपक झांब, ठेकेदार राजेंद्र और कर्मचारी नेताओं के बीच बनी सहमति के बाद कर्मचारी काम पर लौट आए।
विज्ञापन

कर्मचारियों का आरोप था कि ठेकेदार न तो उनके खाते में पीएफ की राशि जमा करवा रहा है और न ही पगार समय पर दे रहा है। कर्मचारियों के साथ बातचीत में ठेकेदार ने पीएफ की राशि कर्मचारियों के खाते में जल्द डलवाने और कर्मचारियों को त्योहार से पहले पगार देने की हामी भरी तो कर्मचारी नेता मान गए।
यह कार्रवाई पूरी करवाने के लिए ठेकेदार ने एक सप्ताह का समय मांगा है। इस अवसर पर संगठन के प्रधान सुनील लोट, उपप्रधान विक्की, मुकेश कुमार, सोनू, विजय, अशोक, नरेश, संदीप सहित ठेकेदार के माध्यम से कार्य करने वाले कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें