फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 2 मार्च को नगर निगम की बैठक, आज फाइनल होंगे एजेंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम की हाउस बैठक आगामी 2 मार्च को प्रस्तावित की गई है। वीरवार को एजेंडा को अंतिम रूप दिया जाएगा। नगर निगम के सभी 20 वार्डों के पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं और प्रस्तावों को एजेंडे में शामिल करने के लिए सौंप दिया है।
विज्ञापन

नियमों के तहत नगर निगम की कम से कम तीन हाउस बैठकें साल में आयोजित की जानी चाहिए, लेकिन पिछले दो से तीन बार किसी कारणवश बैठकें रद्द हो चुकी हैं। लगातार बैठकें न होने से पार्षदों में नाराजगी बनी हुई है। उनका कहना है कि बैठक न होने से वार्डों की समस्याएं लंबित पड़ी हैं और विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सीवरेज, सड़कों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़े कई मुद्दे लंबे समय से समाधान का इंतजार कर रहे हैं।
पार्षदों ने स्पष्ट रूप से मांग की है कि 2 मार्च को प्रस्तावित बैठक हर हाल में आयोजित की जाए, ताकि वे अपने-अपने वार्डों की समस्याओं को सदन के समक्ष रख सकें। उनका मानना है कि बैठक के माध्यम से प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा सकते हैं और लंबित विकास कार्यों को गति मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें